हिमाचल के सोलन में खाई में गिरी कार, तीन की मौत Himgiri Samacharr Posted at: Mar 16, 2023 शिमला, 16 मार्च। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। सोलन जिला के पर्यटन स्थल कसौली में एक कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई। दुर्घटना कसौली-परवाणू वाया जंगेशू सड़क पर हुई। स्थानीय लोगों ने गुरुवार सुबह कार को खाई में देखने के बाद कसौली पुलिस को सूचित किया। कार नंबर एचपी 12 एच-6577 सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार में सवार तीन व्यक्ति मृत मिले। मृतकों की शिनाख्त सूरज ठाकुर पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी गांव अभीरपुर, नालागढ़ जिला सोलन, शुभम निवासी नालागढ़ और संगम निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा शामिल हैं। सोलन के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों और हादसाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। RELATED NEWS किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का एमओयू, हिमाचल पर दो हज़ार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा Himgiri Samacharr 9/15/2026 6:57:59 AM आगे देखे.. हिमाचल में 20 तक बरसेंगे बादल, भूस्खलन से 55 सड़कें बंद Himgiri Samacharr 9/14/2026 7:30:28 AM आगे देखे.. चूड़धार से लौट रहे चार श्रद्धालु रास्ता भटके, पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, Himgiri Samacharr 9/14/2026 6:52:29 AM आगे देखे.. बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ शिमला नागरिक सभा का प्रदर्शन Himgiri Samacharr 9/14/2026 6:48:08 AM आगे देखे.. शिमला जिला परिषद के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत : रोहित ठाकुर Himgiri Samacharr 9/11/2026 6:37:30 AM आगे देखे.. हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर का कार्यकाल समाप्त, पद पर नए चेहरे की तैयारी Himgiri Samacharr 9/11/2026 6:35:05 AM आगे देखे.. हिमाचल में मानसून पड़ा धीमा, 17 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं Himgiri Samacharr 9/11/2026 6:33:19 AM आगे देखे.. एआई के ‘80 के दशक’ में पहुंचा हिमाचल का सियासी कुनबा, नेताओं ने साझा कीं रेट्रो तस्वीरें Himgiri Samacharr 9/11/2026 6:30:40 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना में शिमला को मिला बेस्ट परफॉर्मेंस का अवार्ड Himgiri Samacharr 9/7/2026 6:35:58 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address