सुक्खू सरकार में 04 मुख्य संसदीय सचिवों को सौंपी जिम्मेदारी, मंत्रियों के विभागों के साथ किये अटैच Himgiri Samacharr Posted at: Jan 22, 2023 शिमला, 22 जनवरी । हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस शासित सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में नियुक्त सभी मुख्य संसदीय सचिवों को मंत्रियों के विभागों के साथ अटैच किया गया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा रविवार को जारी आदेशों के अनुसार मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा को मुख्यमंत्री के साथ विधि विभाग, उद्योग मंत्री के साथ संसदीय कार्य विभाग और राजस्व मंत्री के साथ बागवानी विभाग से अटैच किया गया है। मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार को मुख्यमंत्री के साथ नगर नियोजन विभाग, उद्योग मंत्री के साथ उद्योग विभाग और राजस्व मंत्री के साथ राजस्व विभाग से जोड़ा गया है। इसी तरह आशीष बुटेल को शहरी विकास विभाग के साथ मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग में शिक्षा मंत्री के साथ अटैच किया गया है। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल को कृषि मंत्री के साथ पशुपालन विभाग, ग्रामीण विकास के साथ पंचायती राज विभाग के साथ जोड़ा गया है।।राज्य सरकार मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी को पहले ही स्वास्थ्य, जन संपर्क और लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंप चुकी है। इसी तरह मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को भी ऊर्जा, वन, परिवहन और पर्यटन विभाग विभाग का जिम्मा सौंपा जा चुका है।राज्य सरकार एक अधिसूचना के जरिये स्पष्ट कर चुकी है कि मंत्रियों के विभागों की ओर से भेजे जाने वाले प्रस्ताव या फाइल संबंधित मंत्रियों से पहले मुख्य संसदीय सचिवों के पास जाएंगे। हालांकि अधिसूचना में यह भी कहा गया था कि मुख्य संसदीय सचिवों के पास किसी भी फाइल को मंजूरी देने का अधिकार नहीं होगा। वो सिर्फ अपना मत दर्ज करवा सकेंगे। गौर हो कि प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते 8 जनवरी को छह मुख्य संसदीय सचिवों को राज्य सचिवालय में शपथ दिलाई थी। इस तरह दो हफ्तों के इंतज़ार के बाद सभी मुख्य संसदीय सचिवों को जिम्मेदारी मिली है। RELATED NEWS शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा की झोली में, कांग्रेस को झटका Himgiri Samacharr 9/10/2026 8:24:47 AM आगे देखे.. मप्र के सागर में जहरीली शराब पीने से चार और ग्रामीणों की मौत, मृतकों की संख्या 22 हुई Himgiri Samacharr 9/7/2026 6:59:01 AM आगे देखे.. मप्र में सिंहस्थ के दौरान चलेंगी 125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, एआई कैमरों से होगी यात्रियों की निगरानी Himgiri Samacharr 9/6/2026 8:36:28 AM आगे देखे.. शिमला पुलिस ने दबोचे तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, अबू धाबी भागने की तैयारी में था एक आरोपी Himgiri Samacharr 8/29/2026 7:21:36 AM आगे देखे.. हल्द्वानी मामले पर खरगे ने पूरी कांग्रेस नहीं, कुछ नेताओं का समर्थन नहीं मिलने पर जताई थी नाराजगी : राहुल Himgiri Samacharr 8/29/2026 6:37:03 AM आगे देखे.. हिमाचल में लॉटरी टेंडर वापस लेने की मांग, अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र Himgiri Samacharr 8/26/2026 8:20:31 AM आगे देखे.. हिमाचल विधानसभा के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, दो महीने का अल्टीमेटम, नीति बनाने की मांग Himgiri Samacharr 8/25/2026 7:34:35 AM आगे देखे.. गगल एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों का मुद्दा विधानसभा में उठा, सरकार का प्रभावितों के पुनर्वास का ऐलान Himgiri Samacharr 8/25/2026 7:33:16 AM आगे देखे.. भस्म आरती में बाबा महाकाल का हुआ दिव्य शृंगार, शाम को चार स्वरूपों में देंगे भक्तों को दर्शन Himgiri Samacharr 8/23/2026 10:32:18 PM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address