टेलीकॉम कंपनी के लाखों रुपये के पोल चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Himgiri Samacharr Posted at: May 15, 2026 शिमला, 15 मई। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में एक निजी टेलीकॉम कंपनी के करीब 70 लोहे के पोल चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे जांच जारी है और चोरी किए गए पोलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र के रहने वाले वाहन मालिक विक्की (35) और मंडी जिले के करसोग क्षेत्र के रहने वाले सुरेश (30) कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और शुरुआती जांच में उन्होंने पोल चोरी करने की बात स्वीकार की है।पुलिस के मुताबिक यह मामला थाना रामपुर में 12 मई को दर्ज किया गया था। ऐरियल टेलीकॉम सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के स्टेट मैनेजर बाबू सिंह देशवाल ने शिकायत दी थी कि चौका नाला तकलेच से रोहड़ू मार्ग पर कंपनी के करीब 70 एच-पोल, जिन पर अभी तार नहीं लगाए गए थे, चोरी हो गए हैं। इनकी कीमत करीब 9 लाख रुपये थी। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें 5 और 6 मई की रात एक बोलेरो कैम्पर वाहन घटना स्थल के आसपास बार-बार आता-जाता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किए गए पोल कहां ले जाए गए और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। RELATED NEWS ठियोग की जनता देगी कांग्रेस की झूठी गारंटियों का जवाब : सिकंदर कुमार Himgiri Samacharr 5/15/2026 6:16:53 AM आगे देखे.. शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर निगम प्रशासन सख्त, एस्मा लगाने की तैयारी Himgiri Samacharr 5/14/2026 7:17:20 AM आगे देखे.. शिमला : कार में खाना खा रहे थे दो युवक, ऊपर से गिरे पत्थर, दोनों घायल Himgiri Samacharr 5/14/2026 6:48:54 AM आगे देखे.. हिमाचल में अंधड़ के साथ बरसे बादल, 16 मई तक येलो अलर्ट Himgiri Samacharr 5/14/2026 1:35:54 AM आगे देखे.. हिमाचल में 16 मई तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 18 मई से बढ़ेगी तपिश Himgiri Samacharr 5/13/2026 5:53:13 AM आगे देखे.. शिमला पुलिस ने चिट्टा सप्लायर को चंडीगढ़ से पकड़ा, इस साल 26 गिरोह ध्वस्त Himgiri Samacharr 5/13/2026 5:57:10 AM आगे देखे.. ईंधन बचत के लिए हिमाचल के राज्यपाल ने आधा किया सरकारी काफिला, हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल बंद Himgiri Samacharr 5/13/2026 5:46:49 AM आगे देखे.. 15 मई से सैहब कर्मियों की हड़ताल, शिमला में चरमरा सकती है सफाई व्यवस्था Himgiri Samacharr 5/12/2026 7:24:06 AM आगे देखे.. हिमाचल के 5 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 16 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम Himgiri Samacharr 5/12/2026 7:21:26 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address