|

शिमला : कार में खाना खा रहे थे दो युवक, ऊपर से गिरे पत्थर, दोनों घायल

Himgiri Samachar:
शिमला, 14 मई। सड़क किनारे कार में बैठकर खाना खा रहे दो युवकों के लिए कुछ ही पल में सब कुछ बदल गया। अचानक ऊपर पहाड़ी से भारी-भरकम पत्थर गिरे और सीधे उनकी कार पर आ लगे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


हादसा शिमला जिला के जुब्बल क्षेत्र में अंटी नेशनल हाईवे-707 पर नालू के पास हुआ। जानकारी के अनुसार मनोज पुत्र चमन और सुनील पुत्र बलवीर, दोनों निवासी गांव बढ़ाल, अपनी मारुति कार नंबर HP 10 A 4625 में बैठे हुए खाना खा रहे थे। इसी दौरान नंदपुर सड़क पर जेसीबी मशीन से काम चल रहा था। तभी अचानक ऊपर से पत्थर लुढ़ककर कार पर गिर गए।


पत्थर गिरने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।


पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment