ईंधन बचत के लिए हिमाचल के राज्यपाल ने आधा किया सरकारी काफिला, हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल बंद Himgiri Samacharr Posted at: May 13, 2026 शिमला, 13 मई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और बढ़ती वैश्विक ईंधन चुनौतियों के बीच हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ईंधन बचत को लेकर कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है। राज्यपाल ने अपने सरकारी काफिले में शामिल वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट खत्म होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में स्थिरता आने तक वह सरकारी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे।राज्यपाल ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और आत्मनिर्भरता की अपील को ध्यान में रखते हुए राजभवन और लोक भवन में ईंधन संरक्षण को लेकर विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोक भवन को “फ्यूल कंजर्वेशन जोन” घोषित करते हुए कहा कि अब हर रविवार को यहां किसी भी सरकारी वाहन में पेट्रोल या डीजल का इस्तेमाल नहीं होगा। रविवार के दिन अधिकतर सरकारी काम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या सीमित संयुक्त यात्रा व्यवस्था के जरिए किए जाएंगे।राज्यपाल ने कहा कि गैर-जरूरी बैठकों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा ताकि अनावश्यक यात्रा और ईंधन खर्च को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब देश के लोगों से ईंधन बचाने की अपील की जा रही है, तब सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इसी सोच के तहत उन्होंने अपने सरकारी काफिले को छोटा करने और हेलिकॉप्टर का उपयोग बंद करने का फैसला लिया है।राज्यपाल ने लोगों से भी कारपूलिंग अपनाने, सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने और छोटी दूरी के लिए पैदल चलने या साइकिल का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईंधन बचत केवल आर्थिक जरूरत नहीं बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है।राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होने के नाते राज्यपाल ने सभी कुलपतियों से भी परिसरों में ऊर्जा और ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छात्रों और युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश हमेशा राष्ट्रीय हित के मुद्दों में आगे रहा है और आगे भी अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। RELATED NEWS हिमाचल में 16 मई तक आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 18 मई से बढ़ेगी तपिश Himgiri Samacharr 5/13/2026 5:53:13 AM आगे देखे.. शिमला पुलिस ने चिट्टा सप्लायर को चंडीगढ़ से पकड़ा, इस साल 26 गिरोह ध्वस्त Himgiri Samacharr 5/13/2026 5:57:10 AM आगे देखे.. 15 मई से सैहब कर्मियों की हड़ताल, शिमला में चरमरा सकती है सफाई व्यवस्था Himgiri Samacharr 5/12/2026 7:24:06 AM आगे देखे.. हिमाचल के 5 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 16 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम Himgiri Samacharr 5/12/2026 7:21:26 AM आगे देखे.. शिमला में चार लेबर कोड के खिलाफ सीटू का प्रदर्शन, डीसी ऑफिस के बाहर जलाईं प्रतियां Himgiri Samacharr 5/12/2026 7:19:22 AM आगे देखे.. हिमाचल में आधी रात आंधी-बारिश का कोहराम, कई जगह बिजली गुल, 15 मई तक खराब मौसम का अलर्ट Himgiri Samacharr 5/11/2026 7:39:24 AM आगे देखे.. चंबा में खाई में गिरी पर्यटकों की इनोवा, गुजरात के 5 पर्यटकों सहित 6 लाेगाें की मौत Himgiri Samacharr 5/10/2026 10:40:29 PM आगे देखे.. हिमाचल में अगले पांच दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, 12-13 मई को सबसे ज्यादा खराब रहेगा मौसम Himgiri Samacharr 5/10/2026 5:36:05 AM आगे देखे.. वीकेंड पर शिमला में सैलानियों का सैलाब, दो दिन में 18 हजार वाहनों की आवाजाही Himgiri Samacharr 5/10/2026 5:33:58 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address