शिमला में जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत Himgiri Samacharr Posted at: Apr 18, 2025 शिमला, 19 अप्रैल। राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में ज्वाला माता मंदिर के पास एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में जेसीबी में सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुई जब जेसीबी (नंबर PB06BA5827) निर्माण कार्य से लौट रही थी।पुलिस के अनुसार जेसीबी को चला रहा ऑपरेटर सुखदेव सिंह राणा उर्फ बंटी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इससे जेसीबी खाई में जा गिरी। जेसीबी में कुल चार लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान सुखदेव सिंह राणा पुत्र बख्तावर सिंह निवासी बलोली, जिला आनंदपुर साहिब, पंजाब और हरिनाम सिंह पुत्र ओमकार सिंह निवासी छगांव, जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह जेसीबी का ऑपरेटर था जबकि हरिनाम सिंह जेसीबी में सवार था। वहीं हादसे में घायल हुए चरणजीत सिंह पुत्र देहा सिंह निवासी चंदपुर बेला, जिला रोपड़, पंजाब और नीरज कुमार पुत्र राजेंद्र ऋषिदेव निवासी जिला मधेपुरा, बिहार का उपचार आईजीएमसी में जारी है।चरणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हादसे के समय वह भी जेसीबी में सवार था और ऑपरेटर बंटी की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई। एएसपी रत्न नेगी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने मामला थाना ढली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 125(ए), 106 बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है। RELATED NEWS हिमाचल में फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी Himgiri Samacharr 4/18/2025 11:11:25 PM आगे देखे.. मुख्यमंत्री सुक्खू ने समाजसेवी हरि सिंह राणा की पुस्तक 'मेरे अच्छे दिन' का किया विमोचन Himgiri Samacharr 4/18/2025 9:02:17 AM आगे देखे.. हिमाचल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी की जांच में जुटा साइबर सैल Himgiri Samacharr 4/18/2025 12:40:11 AM आगे देखे.. मुख्य सचिव कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सचिवालय में बढ़ाई गई सुरक्षा Himgiri Samacharr 4/17/2025 8:16:36 AM आगे देखे.. हिमाचल दिवस पर पांगी की 1,926 महिलाओं को मिली सम्मान निधि Himgiri Samacharr 4/15/2025 7:47:54 AM आगे देखे.. हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कर्मचारियों को दी डीए की सौगात, पांगी के लिए कई बड़ी घोषणाएं Himgiri Samacharr 4/15/2025 7:23:39 AM आगे देखे.. मुख्यमंत्री सुक्खू ने पांगी को दी करोड़ो रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात Himgiri Samacharr 4/14/2025 6:21:48 AM आगे देखे.. सूबेदार कुलदीप चंद को दी गई अंतिम विदाई, कोहलवीं गाँव गूंजा "भारत माता की जय" के नारों से Himgiri Samacharr 4/13/2025 3:15:36 AM आगे देखे.. हिमाचल में 16 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बिजली का येलो अलर्ट जारी Himgiri Samacharr 4/13/2025 12:27:18 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address