हिमाचल के पेंशनरों को बड़ी राहत, इसी महीने मिलेगा एरियर, आदेश जारी Himgiri Samacharr Posted at: Aug 18, 2026 शिमला, 18 अगस्त। तीन दिन पहले हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को उनके बकाया एरियर की अगली किस्त जारी करने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए वित्त (पेंशन) विभाग ने आज आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को पेंशन तथा पारिवारिक पेंशन के बकाया एरियर की नई किस्त अगस्त महीने में जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को बड़सर में कहा था कि क्लास-III पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को 35 प्रतिशत तथा क्लास-I और क्लास-II पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को 15 प्रतिशत एरियर दिया जाएगा। इस पर सरकार लगभग 281 करोड़ रुपये खर्च करेगी।वित्त विभाग के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार क्लास-III श्रेणी के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को कुल बकाया एरियर का 35 प्रतिशत जारी किया जाएगा। यह भुगतान उन मामलों में होगा जहां मूल पेंशन 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक है, जबकि पारिवारिक पेंशन की सीमा 24 हजार रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित की गई है। क्लास-II श्रेणी के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को कुल बकाया एरियर का 15 प्रतिशत मिलेगा। इस श्रेणी में मूल पेंशन 50 हजार रुपये प्रतिमाह तक और पारिवारिक पेंशन 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक शामिल है। वहीं क्लास-I श्रेणी के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को भी कुल बकाया एरियर का 15 प्रतिशत जारी किया जाएगा। इस श्रेणी में मूल पेंशन 60 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 1,09,300 रुपये प्रतिमाह तथा पारिवारिक पेंशन 40 हजार रुपये से लेकर अधिकतम 65,580 रुपये प्रतिमाह तक के मामले शामिल किए गए हैं।सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह भुगतान सीधे सकल एरियर के आधार पर नहीं किया जाएगा। पहले से दी गई पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी अंतरिम राहत की किस्तों के साथ-साथ पूर्व में स्वीकृत 12 किस्तों की महंगाई राहत को एरियर में समायोजित किया जाएगा। इसके बाद जो शुद्ध राशि बचेगी, उसी का भुगतान संबंधित पेंशनर या पारिवारिक पेंशनर को किया जाएगा। यदि किसी मामले में अतिरिक्त भुगतान की कोई वसूली लंबित है तो उसे भी एरियर राशि से समायोजित किया जाएगा और शेष रकम ही जारी होगी। इसके लिए सभी पेंशन वितरण प्राधिकरणों (पीडीए) और बैंकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।वित्त विभाग के अनुसार इस नई किस्त के जारी होने के बाद क्लास-III पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को अब तक कुल बकाया एरियर का 55 प्रतिशत जारी हो जाएगा। वहीं क्लास-I और क्लास-II श्रेणी के पेंशनरों तथा पारिवारिक पेंशनरों को कुल बकाया एरियर का 35 प्रतिशत जारी हो चुका होगा। आदेश में कहा गया है कि सभी पेंशन वितरण प्राधिकरण और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यह सुनिश्चित करेंगे कि स्वीकृत राशि अगस्त 2026 के दौरान पात्र पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों तक पहुंच जाए। इससे राज्य के उन हजारों पेंशनरों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से अपने बकाया एरियर की अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे। RELATED NEWS ग्रुप-डी कर्मचारियों के खातों में आएंगे 20 हजार रुपये एरियर, सरकार ने जारी किए आदेश Himgiri Samacharr 8/18/2026 7:47:49 AM आगे देखे.. हिमाचल में 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, गिरी जटोन बांध से छोड़ा गया पानी Himgiri Samacharr 8/18/2026 1:18:28 AM आगे देखे.. कांगड़ा व सिरमौर सहित चार जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन से 87 सड़कें बंद Himgiri Samacharr 8/17/2026 7:31:59 AM आगे देखे.. शिमला में टैंकर और कार की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत Himgiri Samacharr 8/17/2026 7:26:53 AM आगे देखे.. हिमाचल में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के पद घटाएगी सरकार Himgiri Samacharr 8/17/2026 7:24:06 AM आगे देखे.. हिमाचल में 17-18 अगस्त को बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन से 103 सड़कें बंद Himgiri Samacharr 8/15/2026 6:25:40 AM आगे देखे.. मुख्यमंत्री सुक्खू ने बड़सर में फहराया तिरंगा, कर्मचारियों-पेंशनरों को एरियर भुगतान, चार हज़ार पद भरने का ऐलान Himgiri Samacharr 8/15/2026 3:40:23 AM आगे देखे.. हमीरपुर में खुलेगा हिमाचल का पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये होंगे खर्च : मुख्यमंत्री सुक्खू Himgiri Samacharr 8/14/2026 6:33:16 AM आगे देखे.. शव लेकर जा रहा वाहन आधी रात खाई में गिरा, 4 की मौत, 9 घायल Himgiri Samacharr 8/12/2026 7:08:25 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address