छात्रवृत्ति घोटाला: ईडी का निजी शिक्षण संस्थानों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार Himgiri Samacharr Posted at: Jan 30, 2025 शिमला, 31 जनवरी। हिमाचल प्रदेश में हुए बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों से जुड़े व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कालाअंब स्थित हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एमडी के भाई विकास बंसल और इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड फ्यूचर मैनेजमेंट ट्रेंड्स (आईटीएफटी) न्यू चंडीगढ़ के संचालक गुलशन शर्मा शामिल हैं।ईडी की टीम ने गुरुवार को पहले पंचकूला में छापेमारी की और फिर देर शाम शिमला में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित कोठी नंबर 376 से विकास बंसल को गिरफ्तार किया गया, जबकि शिमला में गुलशन शर्मा की गिरफ्तारी हुई। दोनों को शिमला लाकर पूछताछ की जा रही है।बीती रात करीब आठ बजे दोनों आरोपियों का दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया गया, जिसके बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इस घोटाले से जुड़ी जांच उस समय और तेज हो गई जब प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व सहायक निदेशक विशालदीप पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगे। आरोप है कि विशालदीप ने इस मामले में निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। कहा गया कि रिश्वत देने पर गिरफ्तारी से बचा जा सकता था।इन आरोपों के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की और सबसे पहले विशालदीप के भाई को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान 55 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। विशालदीप कई दिनों तक सीबीआई से बचते रहे, लेकिन 18 दिन बाद उन्हें मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया।इसके अलावा इस घोटाले में एक और बड़ा खुलासा तब हुआ जब सीबीआई ने अपने ही डीएसपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया। बलबीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत की रकम में 10 फीसदी कमीशन मांगा था। उन्हें 20 जनवरी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और 21 जनवरी को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।बता दें कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2013 से 2019 के बीच हुए इस छात्रवृत्ति घोटाले में बड़े पैमाने पर हजारों विद्यार्थियों के हक की राशि विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा हड़प लिए जाने का आरोप है। इस घोटाले में करीब 181 करोड़ रुपये का गबन किया गया, जिसमें छात्रों की स्कॉलरशिप राशि फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से निकाली गई। RELATED NEWS अयोध्या : मिल्कीपुर उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान Himgiri Samacharr 2/4/2025 10:11:03 PM आगे देखे.. शिमला : रिश्तेदार के घर से लाखों के गहने चुराकर लिया गोल्ड लोन, हरियाणा की महिला गिरफ्तार Himgiri Samacharr 2/3/2025 6:06:43 AM आगे देखे.. हिमाचल को रेलवे के लिए मिले 2716 करोड़, रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, चार स्टेशन बनेंगे अमृत स्टेशन Himgiri Samacharr 2/3/2025 6:04:22 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की मांग, राज्यसभा में सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने उठाया मामला Himgiri Samacharr 2/2/2025 6:58:56 AM आगे देखे.. भारतीय रुपया 67 पैसा लुढ़क कर 87.29 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर Himgiri Samacharr 2/2/2025 10:39:25 PM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, कुल्लू में हिली धरती Himgiri Samacharr 2/2/2025 7:39:56 PM आगे देखे.. शिमला में युवती से पकड़ी हेरोइन, मामला दर्ज Himgiri Samacharr 2/2/2025 1:44:07 AM आगे देखे.. हिमाचल में खिली धूप, कल बदलेगा मौसम, तीन दिन वर्षा-बर्फबारी का अनुमान, अलर्ट जारी Himgiri Samacharr 2/2/2025 1:40:47 AM आगे देखे.. हिमाचल में चार व पांच फरवरी को बरसेंगे बादल, गिरेगी बर्फ, शीतलहर होगी तेज़ Himgiri Samacharr 2/1/2025 6:44:27 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address