शिमला में युवती से पकड़ी हेरोइन, मामला दर्ज Himgiri Samacharr Posted at: Feb 02, 2025 शिमला, 02 फरवरी। राजधानी शिमला में युवा पीढ़ी नशे की जद में आ रही है। आये दिन खतरनाक ड्रग हेरोइन के साथ युवाओं के पकड़े जाने के मामले लगातार सामने रहे हैं। चिंता की बात यह है कि युवतियां भी ड्रग के सेवन में पीछे नहीं हैं। ताज़ा मामले में पुलिस ने एक युवती से हेरोइन पकड़ा है। सदर थाना पुलिस ने शनिवार शाम को 26 वर्षीय युवती के पास से 2.060 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। युवती की पहचान शिमला की बालूगंज शिवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को नोटिस पर छोड़ दिया है।मामले के अनुसार सदर थाना की एम टीम गश्त कर रही थी। जब पुलिस दल शिक्षा निदेशालय लालपानी शिमला के पास पहुंचा तो उन्होंने एक युवती को बेंच पर बैठे देखा। पुलिस को देखते ही वह घबरा गई और अपने जेब से कुछ बाहर फेंक दिया। इसके बाद वह वहां से जाने लगी। पुलिस को उसकी हरकतों पर संदेह हुआ और उसे रोककर पूछताछ की गई।पुलिस ने मौके पर ही गवाहों की मौजूदगी में जांच की और पाया कि युवती ने जो चीज फेंकी थी, उसमें 2.060 ग्राम हेरोइन/चिट्टा था। इसके बाद पुलिस ने युवती से पूछताछ कर उसका नाम, पता और अन्य जानकारी ली।इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि हेरोइन की मात्रा कम होने के कारण फिलहाल युवती को पुलिस ने नोटिस पर छोड़ दिया है।बता दें कि राजधानी शिमला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। युवाओं में ड्रग्स की लत चिंता का विषय बन गई है। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर शिकंजा कस रही है, लेकिन ड्रग की।सप्लाई पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पिछले एक माह में पुलिस ने ड्रग के खिलाफ मिशन क्लीन अभियान के तहत 46 एफआईआर दर्ज कर 85 तस्करों को गिरफ्तार किया। खास बात यह रही कि पुलिस ने कई ड्रग गिरोह का भी भंडाफोड़ किया है। इनमें मुख्य तौर पर संदीप शाह गैंग शामिल है। ये गैंग ऑनलाइन ड्रग तस्करी को अंजाम दे रही रही। इसके।सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। RELATED NEWS प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना में शिमला को मिला बेस्ट परफॉर्मेंस का अवार्ड Himgiri Samacharr 9/7/2026 6:35:58 AM आगे देखे.. शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन के सच्चे मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माण का आधार : प्रो. वीर सिंह रांगड़ा Himgiri Samacharr 9/6/2026 5:55:00 AM आगे देखे.. त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे चलाएगा आठ विशेष ट्रेनें Himgiri Samacharr 9/3/2026 9:19:02 AM आगे देखे.. सभी पात्र कर्मचारियों को मिलेगा ओपीएस, 2,229 करोड़ के लंबित वेतन-पेंशन भुगतान किए : मुख्यमंत्री सुक्खू Himgiri Samacharr 9/3/2026 9:08:38 AM आगे देखे.. राममंदिर के पहले सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, गोविंद देव गिरि महासचिव Himgiri Samacharr 9/2/2026 8:55:41 AM आगे देखे.. हिमाचल विधानसभा में पूर्व विधायक राम रत्न शर्मा के निधन पर शोकोदगार Himgiri Samacharr 8/31/2026 7:53:47 AM आगे देखे.. हिमाचल में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, आईजीएमसी में तोड़ा दम Himgiri Samacharr 8/30/2026 7:18:37 AM आगे देखे.. शिमला पुलिस ने दबोचे तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, अबू धाबी भागने की तैयारी में था एक आरोपी Himgiri Samacharr 8/29/2026 7:21:36 AM आगे देखे.. खग्गल की डिस्पेंसरी में बनेगा योगा सेंटर और पंचकर्मा केंद्र : सुनील शर्मा बिट्टू Himgiri Samacharr 8/29/2026 6:49:46 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address