|

हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल

Himgiri Samachar:congress-working-president--join--bjp

शिमला, 28 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इससे पहले बीते माह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे पवन काजल ने भी भाजपा का दामन थामा था।

 

 

 

हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस के बड़े नेताओं के होश उड़ गए हैं। दरअसल सियासी हलकों में उनकी भाजपा में जाने की कोई चर्चा नहीं चल रही थी। उन्हें कांग्रेस पार्टी में कुशल रणनीतिकार माना जाता है।

 

 

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री रहे देश राज महाजन के बेटे हर्ष महाजन लगभग चार दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। वह वर्ष 1986 से 1995 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। चम्बा से ताल्लुक रखने वाले हर्ष महाजन वर्ष 1993, वर्ष 1998 और वर्ष 2003 में विधायक चुने गए थे। इसके अलावा वह एक बार कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। वीरभद्र सरकार में उन्होंने पशुपालन मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment