|

मंडी के नागचला में एसटीएफ की कार्रवाई, 34 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Himgiri Samachar:

कुल्लू, 17 अप्रैल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बड़ी सफलता मिली है। मंडी जिले के नागचला क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने हेरोइन (चिट्टा) की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम नाके पर तैनात थी। इसी दौरान सामने से आ रही टैक्सी नंबर एचपी 01-5869 को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखते ही टैक्सी में सवार युवक घबरा गया, जिससे संदेह गहराया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।

 

डीएसपी एसटीएफ हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान जितेंद्र (20), पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी गांव व डाकघर लंबाथाच, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना बल्ह, मंडी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

मामले की आगामी जांच थाना बल्ह मंडी द्वारा की जा रही है। डीएसपी वर्मा ने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। एसटीएफ टीम मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचा जा सके।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment