|

सत्तापक्ष नहीं चलने दे रहा संसद : कांग्रेस

Himgiri Samachar:

नई दिल्ली, 21 मार्च। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सत्तापक्ष संसद को नहीं चलने दे रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि आज जैसे ही राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोलने के लिए खड़े हुए सत्ता पक्ष के सांसद और मंत्रियों ने शोर-शराबा शुरु कर दिया। जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

 

गोहिल ने कहा कि मोदी सरकार अडानी समूह पर लगे आरोपों पर बात करना नहीं चाहती है। जबकि विपक्ष लंबे समय से इस मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति गठित करने को कह रहा है। विपक्षी सांसद सदन में जैसे ही इस मुद्दे पर बात करना शुरु करते हैं। सत्तापक्ष हंगामा शुरु कर देता है।

 

उल्लेखनीय है कि आज जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरु हुई सत्तापक्ष के सांसदों ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करने लगे। सत्तापक्ष का कहना है कि राहुल गांधी ने अपने लंदन दौरे के दौरान देश का अपमान किया था। इसके लिए वह माफी मांगे। हालांकि नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी राज्यसभा में नहीं हैं। इस लिए उनकी चर्चा इस सदन में नहीं हो सकती है।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment