जनसेवक की भूमिका में नजर आए मुख्यमंत्री सुक्खू, बिछड़े मासूम को उसके माता-पिता से मिलवाया Himgiri Samacharr Posted at: Jun 06, 2025 शिमला, 07 जून। पर्यटन नगरी शिमला के ऐतिहासिक मॉल रोड पर शुक्रवार देर शाम एक भावुक दृश्य देखने को मिला जब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने मानवीय व्यवहार और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक रोते हुए मासूम बच्चे को उसके माता-पिता से मिलवाया। यह वाकया रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच का है जब मुख्यमंत्री अपनी दैनिक चहलकदमी पर थे। मुख्यमंत्री जब मॉल रोड पर टहल रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक छोटा बच्चा, जिसकी उम्र लगभग छह से सात वर्ष रही होगी, सड़क किनारे रो रहा था। बच्चे की हालत देख मुख्यमंत्री तुरंत उसके पास पहुंचे और उससे बड़े स्नेह से पूछा कि वह क्यों रो रहा है। बातचीत में पता चला कि वह अपने माता-पिता से बिछड़ गया है। यह बच्चा एक पर्यटक परिवार से संबंध रखता था, जो बाहरी राज्य से शिमला घूमने आया था। मॉल रोड पर भारी भीड़ के बीच यह बच्चा अपने माता-पिता से अलग हो गया और घबराकर रोने लगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बच्चे को संभाला, उसे प्यार दिया और आश्वासन दिया कि वह उसके माता-पिता से उसे मिलवाएंगे। एक जिम्मेदार अभिभावक की तरह उन्होंने बच्चे को शांत कराने के लिए अपने स्टाफ से पानी मंगवाया और चॉकलेट भी दिलवाई। कुछ ही देर में बच्चा थोड़ा सामान्य हुआ तो मुख्यमंत्री ने उससे माता-पिता का नाम और मोबाइल नंबर पूछा। सौभाग्यवश बच्चे को अपनी मां का मोबाइल नंबर याद था। मुख्यमंत्री ने तुरंत संबंधित नंबर पर कॉल किया और बच्चे की बात उसकी मां से करवाई। बच्चे की मां फोन पर बेटे की आवाज सुनते ही भावुक हो गईं और पति के साथ मौके पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री के स्टाफ़ ने औपचारिक जांच-पड़ताल की और जब पुष्टि हो गई कि यही उसके असली अभिभावक हैं तो बच्चे को उन्हें सौंप दिया गया। इस घटनाक्रम के दौरान मॉल रोड पर मौजूद पर्यटकों की भीड़ जमा हो गई। लोग इस मानवीय पहल को देख भावविभोर हो उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि एक राज्य का मुखिया अगर इतने आत्मीय और संवेदनशील भाव से आम जनता के दुःख-दर्द को समझता है तो वह वाकई लोगों के दिलों में राज करता है। एक पर्यटक ने कहा कि हमने आज जो देखा, वह किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था। मुख्यमंत्री का ऐसा रूप बहुत कम देखने को मिलता है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों शिमला में पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। प्रदेशभर से ही नहीं बल्कि देशभर से बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। मॉल रोड, रिज मैदान और अन्य प्रमुख स्थानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। इस कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्यमंत्री सुक्खू पहले भी कई मौकों पर अपनी सादगी और मानवीय व्यवहार के लिए चर्चा में रह चुके हैं। चाहे प्राकृतिक आपदाएं हों, लोगों से संवाद हो या आम जनसमस्याएं, वह हमेशा मौके पर जाकर खुद स्थिति का जायजा लेने और राहत देने में आगे रहते हैं। RELATED NEWS सिकंदर कुमार ने संसद में उठाया हिमाचल की स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा Himgiri Samacharr 8/7/2025 8:27:27 AM आगे देखे.. हिमाचल कांग्रेस संगठन को लेकर दिल्ली में मंथन, जल्द होगा नई टीम पर फैसला Himgiri Samacharr 8/6/2025 7:48:53 AM आगे देखे.. हिमाचल में कई जगह भारी बारिश, 11 अगस्त तक येलो अलर्ट, 446 सड़कें बंद, अब तक 194 की मौत Himgiri Samacharr 8/5/2025 7:56:31 AM आगे देखे.. हिमाचल के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मंडी के कई स्थलों में भूस्खलन का खतरा, 265 सड़कें बंद Himgiri Samacharr 8/4/2025 9:16:59 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश के ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 296 सड़कें व एक नेशनल हाईवे बंद Himgiri Samacharr 8/3/2025 7:44:27 AM आगे देखे.. उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को Himgiri Samacharr 8/1/2025 5:27:39 AM आगे देखे.. डॉ. सिकंदर कुमार ने संसद में उठाए समुद्री उद्योग और दिव्यांग शिक्षा के मुद्दे Himgiri Samacharr 7/30/2025 7:43:54 AM आगे देखे.. भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बेन स्टोक्स बाहर, आर्चर को आराम Himgiri Samacharr 7/30/2025 7:36:07 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में एक हफ्ते में दो करोड़ की साइबर ठगी, साइबर पुलिस ने 55 लाख की रकम होल्ड कर बचाई Himgiri Samacharr 7/28/2025 8:44:44 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address