हिमाचल के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति की मांग, डॉ. सिकंदर ने संसद में उठाई आवाज Himgiri Samacharr Posted at: Aug 04, 2025 शिमला, 04 अगस्त। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद डाॅ. सिकंदर कुमार ने सोमवार को संसद में प्रदेश के करीब 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन कर्मचारियों के लिए ठोस और स्थायी नीति बनाई जाए, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।डाॅ. सिकंदर कुमार ने संसद में कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में लंबे समय से लगभग 30 हजार कर्मचारी आउटसोर्स के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी नियमित कर्मचारियों की तरह ही ईमानदारी से काम करते हैं, लेकिन फिर भी इनके भविष्य पर हमेशा अनिश्चितता की तलवार लटकी रहती है।उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन भी बहुत कम होता है और कई बार तो महीनों तक वेतन ही नहीं मिलता। इसके बावजूद ये कर्मचारी बिना वेतन के भी लगातार काम करते रहते हैं। डाॅ. सिकंदर ने विशेष रूप से कोविड महामारी के समय का जिक्र करते हुए कहा कि उस मुश्किल दौर में भाजपा सरकार ने मेडिकल स्टाफ की भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से की थी। इन कोविड वाॅरियर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर दिन-रात मरीजों की सेवा की।उन्होंने दुख जताया कि सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने न सिर्फ इन कोविड वाॅरियर्स की सेवाएं समाप्त कर दीं, बल्कि अन्य विभागों, बोर्डों और निगमों में काम कर रहे हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया। डाॅ. सिकंदर ने कहा कि कई आउटसोर्स कर्मचारी 15-20 सालों से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनके लिए कोई स्थायी नीति नहीं बनाई गई है।डाॅ. सिकंदर कुमार ने कहा कि आज भी ये कर्मचारी एक स्थायी नीति की राह देख रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने सरकार से अपील की कि इन कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जल्द से जल्द ठोस और स्थायी नीति बनाई जाए, ताकि ये कर्मचारी भी निश्चिंत होकर काम कर सकें और उनका जीवन आसान हो सके। RELATED NEWS हिमाचल में मॉनसून का रौद्र रूप, जनजीवन अस्त-व्यस्त, 533 सड़कें ठप, 12 अगस्त तक येलो अलर्ट Himgiri Samacharr 8/6/2025 7:39:01 AM आगे देखे.. हिमाचल में 32 रूटों पर उड़ान सेवाएं, गग्गल एयरपोर्ट विस्तार का प्रस्ताव तैयार : मुरलीधर मोहोल Himgiri Samacharr 8/5/2025 7:54:24 AM आगे देखे.. भाजपा ने घोषित की 17 जिला कार्यकारिणियां, महिलाओं को खास जगह, जल्द घोषित होगी प्रदेश टीम Himgiri Samacharr 8/4/2025 9:11:34 AM आगे देखे.. हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, दस्तावेज़ जांच के लिए सूची जारी Himgiri Samacharr 8/3/2025 7:36:43 AM आगे देखे.. हिमाचल विद्युत बोर्ड ने रचा इतिहास, पहली बार 315 करोड़ का मुनाफा कमाया Himgiri Samacharr 8/1/2025 5:31:32 AM आगे देखे.. डॉ. सिकंदर कुमार ने संसद में उठाए समुद्री उद्योग और दिव्यांग शिक्षा के मुद्दे Himgiri Samacharr 7/30/2025 7:43:54 AM आगे देखे.. हिमाचल कैबिनेट की करुणामूलक आश्रितों को सौगात, सालों से अटके 172 बिजली प्रोजेक्ट रद्द Himgiri Samacharr 7/30/2025 7:34:52 AM आगे देखे.. हिमाचल में पांच अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 289 सड़कें बंद,अब तक 170 की मौत Himgiri Samacharr 7/30/2025 7:29:17 AM आगे देखे.. सिकंदर कुमार ने संसद में उठाया कांगड़ा एयरपोर्ट की सुरक्षा का मुद्दा, पक्षियों के टकराने की हुईं दो घटनाएं Himgiri Samacharr 7/29/2025 7:57:27 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address