हिमाचल में पंचायत चुनाव वाले 3 दिन रहेगा सवेतन अवकाश, अधिसूचना जारी Himgiri Samacharr Posted at: May 06, 2026 शिमला, 06 मई। हिमाचल प्रदेश में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव वाले दिन सवेतन अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने 26 मई, 28 मई और 30 मई को होने वाले तीन चरणों के मतदान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में सवेतन अवकाश घोषित किया है, जिससे अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 26 मई को पहले चरण, 28 मई को दूसरे चरण और 30 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा। इन तीनों दिनों में जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह अवकाश नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों पर भी लागू होगा। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे बिना किसी कामकाजी दबाव के अपने वोट का इस्तेमाल कर सकें। इसके साथ ही अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि जो कर्मचारी किसी अन्य स्थान पर कार्यरत हैं लेकिन उनका नाम संबंधित पंचायत क्षेत्र की मतदाता सूची में है, उन्हें मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकता है। इसके लिए कर्मचारियों को मतदान करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। हालांकि, कुल्लू जिले के नग्गर ब्लॉक की करजान और सोयल पंचायतों तथा आनी ब्लॉक की जबान और नमहोग पंचायतों में यह चुनाव कार्यक्रम लागू नहीं होगा, इसलिए वहां यह अवकाश भी प्रभावी नहीं रहेगा। RELATED NEWS हिमाचल में चोटियों पर बर्फ़बारी, कई इलाकों में आंधी-बारिश, छह मई तक अलर्ट Himgiri Samacharr 5/4/2026 7:32:45 AM आगे देखे.. रामपुर नर्सिंग हॉस्टल में 19 नहीं, सिर्फ 2 छात्राएं टीबी संक्रमित : नेशनल हैल्थ मिशन Himgiri Samacharr 5/3/2026 8:33:40 AM आगे देखे.. आईपीएल 2026: राहुल बने ऑरेंज कैप के नए लीडर, पर्पल कैप सूची में आर्चर दूसरे स्थान पर Himgiri Samacharr 5/2/2026 7:42:20 AM आगे देखे.. गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष Himgiri Samacharr 5/2/2026 7:39:20 AM आगे देखे.. शिमला में बुद्ध पूर्णिमा पर तिब्बती मठ में विशेष पूजा, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना Himgiri Samacharr 5/1/2026 7:42:15 AM आगे देखे.. केएनएच से गायनी विभाग शिफ्ट करने पर विरोध तेज़, महिलाओं का आईजीएमसी के बाहर धरना Himgiri Samacharr 4/30/2026 5:09:53 AM आगे देखे.. आईपीएल 2026: भुवनेश्वर बने पर्पल कैप के नए लीडर, कोहली ऑरेंज कैप रेस में चौथे स्थान पर पहुंचे Himgiri Samacharr 4/28/2026 5:55:37 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री मंगलवार को बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे Himgiri Samacharr 4/27/2026 6:33:24 AM आगे देखे.. अनुराग ठाकुर ने पीएसी बैठक में धर्मशाला व शिमला एयरपोर्ट की समस्याओं पर की चर्चा Himgiri Samacharr 4/27/2026 6:30:37 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address