शिमला में बुद्ध पूर्णिमा पर तिब्बती मठ में विशेष पूजा, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना Himgiri Samacharr Posted at: May 01, 2026 शिमला, 01 मई। राजधानी शिमला के पंथाघाटी स्थित तिब्बती मठ में शुक्रवार को 2570वीं वैसाख बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर सुबह से ही मठ में विशेष पूजा-अर्चना, प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।मठ के लामा डुलो लोपन ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। उनके अनुसार, यही वह दिन है जब भगवान बुद्ध का जन्म हुआ, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और उन्होंने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया। इस कारण इसे ‘त्रिसम योग दिवस’ भी कहा जाता है और यह दिन बौद्ध अनुयायियों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है।इस अवसर पर मठ में पारंपरिक तरीके से पूजा की गई और शांति, करुणा तथा अहिंसा के संदेश को दोहराया गया। लामा डुलो लोपन ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। खास तौर पर दुनिया के कई हिस्सों, विशेषकर मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष और युद्ध को देखते हुए शांति की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने भी सामूहिक रूप से प्रार्थना कर मानवता के कल्याण और वैश्विक शांति की कामना की।पूरे कार्यक्रम के दौरान मठ का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से भरा रहा, जहां लोगों ने शांति और सकारात्मकता का संदेश साझा किया। RELATED NEWS केएनएच से गायनी विभाग शिफ्ट करने पर विरोध तेज़, महिलाओं का आईजीएमसी के बाहर धरना Himgiri Samacharr 4/30/2026 5:09:53 AM आगे देखे.. आईपीएल 2026: भुवनेश्वर बने पर्पल कैप के नए लीडर, कोहली ऑरेंज कैप रेस में चौथे स्थान पर पहुंचे Himgiri Samacharr 4/28/2026 5:55:37 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री मंगलवार को बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे Himgiri Samacharr 4/27/2026 6:33:24 AM आगे देखे.. अनुराग ठाकुर ने पीएसी बैठक में धर्मशाला व शिमला एयरपोर्ट की समस्याओं पर की चर्चा Himgiri Samacharr 4/27/2026 6:30:37 AM आगे देखे.. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री 11-12 मई को नेपाल दौरे पर Himgiri Samacharr 4/26/2026 9:51:45 PM आगे देखे.. आईपीएल 2026 : रबाडा पर्पल कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर, अभिषेक शर्मा के सिर सजी ऑरेंज कैप Himgiri Samacharr 4/26/2026 9:49:55 PM आगे देखे.. आईपीएल 2026: विराट कोहली के सिर फिर सजी ऑरेंज कैप Himgiri Samacharr 4/24/2026 11:19:25 PM आगे देखे.. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, हाईस्कूल में 92.10 और इंटर में 85.11 फीसदी छात्र सफल Himgiri Samacharr 4/24/2026 11:15:46 PM आगे देखे.. ममता मुख्यमंत्री नहीं, माफिया, जिहादियों और घुसपैठियों की कायदे आज़म : अनुराग सिंह ठाकुर Himgiri Samacharr 4/24/2026 5:12:38 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address