हिमाचल नगर निगम चुनाव : कांग्रेस की बागियों को चुनाव से हटने की चेतावनी Himgiri Samacharr Posted at: May 04, 2026 शिमला, 04 मई। हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस ने बागी नेताओं को चुनाव मैदान से हटने की चेतावनी दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चार नगर निगम चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से चुनाव समिति के फैसले का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सभी ऐसे नेता और कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव मैदान से हट जाएं, अन्यथा पार्टी नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।विनय कुमार ने सोमवार को शिमला में कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में संगठन सर्वोपरि होता है और उसके फैसलों का पालन करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग पार्टी के निर्णय के खिलाफ काम करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम, पंचायती राज संस्थाओं और अन्य नगर निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी मुख्यालय में बनाए गए चुनाव वॉर रूम से पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है और समय-समय पर इसकी रिपोर्ट ली जा रही है।बता दें कि 6 मई को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है, उसी दिन यह साफ हो जाएगा कि कितने निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में बने रहते हैं। प्रदेश के चार नगर निगम सोलन, धर्मशाला, पालमपुर और मंडी में 17 मई को मतदान होगा, जबकि 31 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। RELATED NEWS हिमाचल में चोटियों पर बर्फ़बारी, कई इलाकों में आंधी-बारिश, छह मई तक अलर्ट Himgiri Samacharr 5/4/2026 7:32:45 AM आगे देखे.. शिमला के प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, दयानंद पब्लिक स्कूल खाली कराया गया Himgiri Samacharr 5/4/2026 7:28:43 AM आगे देखे.. हिमाचल में निकाय-पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई अनुशासन समिति, Himgiri Samacharr 5/3/2026 8:27:34 AM आगे देखे.. हिमाचल में आंधी-तूफान और बारिश का कोहराम, जनजीवन प्रभावित, 7 मई तक अलर्ट Himgiri Samacharr 5/3/2026 8:25:38 AM आगे देखे.. चलती बोलेरो पर गिरा पेड़, खाई में गिरने से चार अध्यापिकाओं की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक Himgiri Samacharr 5/2/2026 7:53:27 AM आगे देखे.. चहेतों को सेवा विस्तार देकर युवाओं के हक छीन रही सुक्खू सरकार: सन्नी शुक्ला Himgiri Samacharr 5/2/2026 7:51:21 AM आगे देखे.. हिमाचल में आउटसोर्स कर्मचारी, डिपो होल्डर, कृषक मित्र, होम गार्ड और लंबरदार लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव Himgiri Samacharr 5/1/2026 7:46:26 AM आगे देखे.. हिमाचल में फिर ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, 6 मई तक खराब रहेगा मौसम Himgiri Samacharr 5/1/2026 7:38:49 AM आगे देखे.. 500 फॉरेस्ट गार्ड पद खत्म कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सुक्खू सरकार : सन्नी शुक्ला Himgiri Samacharr 4/30/2026 5:08:20 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address