केएनएच से गायनी विभाग शिफ्ट करने पर विरोध तेज़, महिलाओं का आईजीएमसी के बाहर धरना Himgiri Samacharr Posted at: Apr 30, 2026 शिमला, 30 अप्रैल। राजधानी शिमला में कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी विभाग को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिफ्ट करने के फैसले को लेकर विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जनवादी महिला समिति और नागरिक सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वीरवार को आईजीएमसी के बाहर धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि केएनएच प्रदेश का एकमात्र प्रमुख महिला अस्पताल है, जो शहर के बीचों-बीच स्थित है। यहां महिलाओं को इलाज के लिए आसानी से पहुंच मिलती है, लेकिन गायनी विभाग को आईजीएमसी शिफ्ट करने से मरीजों को शहर से दूर जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही कई टेस्ट और दवाइयों की प्रक्रिया के लिए मरीजों को आईजीएमसी जाना पड़ता है और अब पूरा विभाग शिफ्ट होने से मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार बिना जनता की राय लिए ऐसे फैसले ले रही है, जो आम लोगों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय खासकर महिलाओं के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।जनवादी महिला समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की महिलाओं को इस मुद्दे पर एकजुट किया जाएगा और सचिवालय का घेराव किया जाएगा। साथ ही इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अस्पतालों में टेस्ट, इलाज और अन्य सेवाओं के शुल्क बढ़ाए जाने का भी विरोध किया। उनका कहना है कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बढ़े हुए शुल्क को भी तुरंत वापस लिया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। RELATED NEWS आईपीएल 2026: भुवनेश्वर बने पर्पल कैप के नए लीडर, कोहली ऑरेंज कैप रेस में चौथे स्थान पर पहुंचे Himgiri Samacharr 4/28/2026 5:55:37 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री मंगलवार को बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे Himgiri Samacharr 4/27/2026 6:33:24 AM आगे देखे.. अनुराग ठाकुर ने पीएसी बैठक में धर्मशाला व शिमला एयरपोर्ट की समस्याओं पर की चर्चा Himgiri Samacharr 4/27/2026 6:30:37 AM आगे देखे.. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री 11-12 मई को नेपाल दौरे पर Himgiri Samacharr 4/26/2026 9:51:45 PM आगे देखे.. आईपीएल 2026 : रबाडा पर्पल कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर, अभिषेक शर्मा के सिर सजी ऑरेंज कैप Himgiri Samacharr 4/26/2026 9:49:55 PM आगे देखे.. आईपीएल 2026: विराट कोहली के सिर फिर सजी ऑरेंज कैप Himgiri Samacharr 4/24/2026 11:19:25 PM आगे देखे.. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, हाईस्कूल में 92.10 और इंटर में 85.11 फीसदी छात्र सफल Himgiri Samacharr 4/24/2026 11:15:46 PM आगे देखे.. ममता मुख्यमंत्री नहीं, माफिया, जिहादियों और घुसपैठियों की कायदे आज़म : अनुराग सिंह ठाकुर Himgiri Samacharr 4/24/2026 5:12:38 AM आगे देखे.. अगले महीने अंग, बंग और कलिंग में होंगी भाजपा की सरकारें : अमित शाह Himgiri Samacharr 4/24/2026 4:09:21 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address