राष्ट्रपति मुर्मू 5 से 9 मई तक शिमला दौरे पर रहेंगी, प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप Himgiri Samacharr Posted at: Apr 30, 2025 शिमला, 30 अप्रैल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 मई से 9 मई तक हिमाचल प्रदेश के शिमला दौरे पर रहेंगी। अपने इस प्रवास के दौरान वह शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास 'दी रिट्रीट' में ठहरेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।बुधवार को जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में इस संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीसी अमित कश्यप ने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा जिले के लिए अत्यंत अहम है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों को परस्पर समन्वय से कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया है।लोक निर्माण विभाग को कल्याणी हेलीपैड से लेकर दी रिट्रीट तक के मार्गों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मार्गों पर विद्युत लाइनों की स्थिति सुधारने को कहा गया है। नगर निगम को दी रिट्रीट तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने का जिम्मा सौंपा गया है।एसजेपीएनएल को राष्ट्रपति निवास में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश मिले हैं। वहीं अग्निशमन विभाग को जल्द से जल्द फायर ऑडिट पूरा करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी चिकित्सा व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।यातायात व्यवस्था के तहत ढली, संजौली और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया जाएगा। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।बैठक का संचालन एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने किया। उन्होंने तैयारियों से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि किसी भी विभाग को यदि तैयारियों में किसी तरह की कठिनाई आती है, तो वे सीधे एडीएम से संपर्क करें।प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू 5 मई को शिमला पहुंचेंगी। 6 मई को वह सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) के एक कार्यक्रम में भाग लेंगी। 7 मई को वह आईआईटी मंडी में आयोजित 15 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 8 मई को वह अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी और उसी दिन शिमला लौट आएंगी। 9 मई को राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगी। RELATED NEWS प्रधानमंत्री मोदी आज और कल दिनभर रहेंगे सिक्किम में, शाम को पहुंचेंगे उप्र, राज्यों को देंगे परियोजनाओं की सौगात Himgiri Samacharr 4/26/2026 9:46:50 PM आगे देखे.. दलबदल कानून अपने उद्देश्य में विफल, पुनर्विचार की जरूरत: शांता कुमार Himgiri Samacharr 4/25/2026 1:03:32 AM आगे देखे.. हिमाचल में दो दिन हीट वेव का अलर्ट, 28 से 30 अप्रैल तक बारिश-आंधी से मिलेगी राहत Himgiri Samacharr 4/24/2026 11:16:51 PM आगे देखे.. दमदम और जादवपुर में प्रधानमंत्री ने कहा - पहले चरण के मतदान ने बंगाल में बदलाव काे मजबूत किया है Himgiri Samacharr 4/24/2026 4:03:40 AM आगे देखे.. बाबा केदारनाथ के कपाट खुले, प्रधानमंत्री के नाम से की गई पहली पूजा Himgiri Samacharr 4/22/2026 12:06:01 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य जयंती पर दी श्रद्धांजलि, अद्वैत वेदांत के संदेश को बताया वैश्विक मार्गदर्शक Himgiri Samacharr 4/21/2026 12:54:55 AM आगे देखे.. चिप्स से लेकर शिप्स तक, भारत-कोरिया मिलकर नए अवसर साकार करेंगे: प्रधानमंत्री मोदी Himgiri Samacharr 4/20/2026 4:49:03 AM आगे देखे.. हरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित Himgiri Samacharr 4/17/2026 12:15:36 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्, कहा-नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान Himgiri Samacharr 4/16/2026 12:16:10 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address