सिद्धारमैया के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम सुक्खू Himgiri Samacharr Posted at: May 19, 2023 शिमला, 19 मई। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार शनिवार को शपथ लेगी। सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डीके शिवाकुमार उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। कांग्रेस इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारी कर रही है। सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू शुक्रवार को बेंगलुरु रवाना हुए। सुक्खू को इस शपथ ग्रहण समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। सुक्खू ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह कर्नाटक विस चुनाव में स्टार प्रचारक थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार बाद दोपहर शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। वहां से वह चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से बेंगलुरु पहुंचे। सुक्खू शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु रवाना होने से पहले शिमला में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कर्नाटक की जीत कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इस जीत की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हुई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। RELATED NEWS हिमाचल में तीन स्थानों पर गिरे मिसाइल के टुकड़े, दो पशुओं की गई जान Himgiri Samacharr 5/10/2025 8:49:45 AM आगे देखे.. कांगड़ा जिला के शाहपुर के जवान ने पुंछ में दिया बलिदान Himgiri Samacharr 5/10/2025 1:08:40 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में भारत-पाक तनाव के बीच सुरक्षा को लेकर सीएम सुक्खू की आपात बैठक, सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढाने के निर्देश Himgiri Samacharr 5/9/2025 6:12:41 AM आगे देखे.. श्रीनगर में पढ़ रहे हिमाचल के 103 छात्रों की सुरक्षित वापसी को लेकर सरकार सक्रिय Himgiri Samacharr 5/9/2025 4:47:16 AM आगे देखे.. पाकिस्तान से तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट, ऊना में सभी शिक्षण संस्थान आज बंद Himgiri Samacharr 5/8/2025 9:44:13 PM आगे देखे.. हिमाचल में बस सफर हुआ मंहगा,15 फीसदी बढ़ा बस किराया Himgiri Samacharr 5/8/2025 6:45:56 AM आगे देखे.. बरसात से पहले ही मिट्टी में मिल गया नगर निगम द्वारा 16 लाख की लागत से बनाया गया पार्क Himgiri Samacharr 5/8/2025 1:39:52 AM आगे देखे.. शिमला : ऑनलाइन टास्क पूरा कर रोजाना हज़ारों कमाने का दिया था लालच, 11 लाख की ठगी का शिकार हुआ शख्स Himgiri Samacharr 5/7/2025 10:41:32 PM आगे देखे.. मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता, ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई Himgiri Samacharr 5/7/2025 7:13:13 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address