|

सुप्रीम कोर्ट को आज मिल जाएंगे दो नए जज

Himgiri Samachar:

नई दिल्ली, 19 मई। सुप्रीम कोर्ट को आज (शुक्रवार) दो नए जज मिल जाएंगे। ये हैं आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और वकील केवी विश्वनाथन। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ दोनों को शपथ दिलाएंगे।


दोनों के नामों की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी। इसके दो दिन बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने का आदेश दिया। इनके शपथ ग्रहण करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल स्वीकृत संख्या 34 के बराबर हो जाएगी।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment