निकाय चुनाव नतीजों में दिखा ‘मोदी मैजिक’, कांग्रेस को जनता ने दिया जवाब: सिकंदर कुमार Himgiri Samacharr Posted at: May 18, 2026 शिमला, 18 मई। हिमाचल प्रदेश में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों पर भारतीय जनता पार्टी ने इसे अपनी बड़ी राजनीतिक जीत बताया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री सिकंदर कुमार ने कहा है कि निकाय चुनावों में मिली सफलता यह दिखाती है कि प्रदेश में “मोदी मैजिक” कायम है और जनता ने भाजपा की विकास नीतियों पर भरोसा जताया है।सिकंदर कुमार ने सोमवार को एक बयान में कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता का जवाब हैं। उन्होंने दावा किया कि इन नतीजों से यह संकेत मिल गया है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की योजनाओं पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उनके अनुसार, लोगों ने विकास और काम की राजनीति को समर्थन दिया है।सिकंदर कुमार ने हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम चुनाव नतीजों में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता और जनता का समर्थन है।भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है और यही वजह है कि निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली।सिकंदर कुमार ने इस जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेताओं को भी बधाई दी। उन्होंने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। RELATED NEWS शिमला में सैहब कर्मचारियों की हड़ताल से चौथे दिन भी सफाई ठप, कूड़े के ढेर से बढ़ी परेशानी Himgiri Samacharr 5/18/2026 8:42:47 AM आगे देखे.. शिमला एलएसडी ड्रग्स केस : कुल्लू के होटल में हुई थी डील, हार्ड डिस्क से मिटाई सीसीटीवी फुटेज, होटल मालिक गिरफ्तार Himgiri Samacharr 5/18/2026 8:40:32 AM आगे देखे.. हिमाचल भाजपा की अनुशासनहीनता पर सख्ती, दो नेता छह साल के लिए पार्टी से निलंबित Himgiri Samacharr 5/18/2026 8:38:15 AM आगे देखे.. हिमाचल हाईकोर्ट में जज करेंगे कार-पूलिंग, कर्मचारियों के लिए हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू Himgiri Samacharr 5/18/2026 8:30:39 AM आगे देखे.. शिमला में चिट्टा तस्करी के तीन मामलों में पांच गिरफ्तार Himgiri Samacharr 5/17/2026 11:05:01 AM आगे देखे.. हिमाचल शहरी निकाय चुनाव: सीएम सुक्खू की पत्नी के हल्के में कांग्रेस का परचम, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के गढ़ में हारी कांग्रेस, मनाली में भाजपा का क्लीन स्वीप Himgiri Samacharr 5/17/2026 10:57:42 AM आगे देखे.. शिमला निकाय चुनाव: रामपुर और कोटखाई में भाजपा का परचम, चौपाल व जुब्बल में कांग्रेस मजबूत Himgiri Samacharr 5/17/2026 11:07:24 AM आगे देखे.. शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-अमृतसर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 29 गिरोह ध्वस्त Himgiri Samacharr 5/16/2026 7:32:52 AM आगे देखे.. रोहड़ू नप चुनाव बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल, हर बूथ पर महिलाएं तैनात Himgiri Samacharr 5/16/2026 7:30:57 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address