आचार संहिता में फैसले लेकर चुनाव प्रभावित कर रही प्रदेश सरकार : हर्ष महाजन Himgiri Samacharr Posted at: May 22, 2026 शिमला, 22 मई। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट बैठक पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार आचार संहिता के दौरान फैसले लेकर चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत, बीडीसी और जिला परिषद चुनावों के चलते आचार संहिता लागू है, ऐसे समय में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाना कई सवाल खड़े करता है।शिमला में जारी बयान में हर्ष महाजन ने कहा कि कैबिनेट में ऐसे फैसले लिए गए हैं, जिनका सीधा असर चुनावों पर पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं और कर्मचारियों को प्रभावित करने के लिए कई घोषणाएं की हैं। साथ ही नए पदों और नए कार्यालयों को मंजूरी देना भी चुनावी प्रक्रिया के दौरान उचित नहीं है।भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक मंचों पर संविधान और नैतिकता की बात करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वही नियमों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी लाभ के लिए सरकारी मशीनरी और घोषणाओं का इस्तेमाल कर रही है।हर्ष महाजन ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सरकार को ऐसे फैसलों से बचना चाहिए था, जिनका असर मतदाताओं पर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार से जुड़े सूत्रों के जरिए योजनाबद्ध तरीके से मीडिया में खबरें दी जा रही हैं ताकि चुनावी माहौल प्रभावित हो।उन्होंने मांग की कि राज्य निर्वाचन आयोग इस मामले का संज्ञान ले और कैबिनेट के फैसलों की समीक्षा करे। भाजपा ने कहा है कि वह इस मामले को चुनाव आयोग के सामने उठाएगी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा के लिए संवैधानिक कदम उठाएगी। RELATED NEWS रोहड़ू नगर परिषद में कांग्रेस की धमाकेदार जीत, भाजपा एक वार्ड तक सिमटी Himgiri Samacharr 5/22/2026 8:54:48 AM आगे देखे.. एचपीयू में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, एसएफआई ने फैसले को बताया ‘शिक्षा पर हमला’ Himgiri Samacharr 5/22/2026 8:49:27 AM आगे देखे.. शिमला में छह दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर निगम प्रशासन ने मानी मांगें Himgiri Samacharr 5/21/2026 7:07:35 AM आगे देखे.. हिमाचल में पेट्रोल की मांग 11% बढ़ी, तेल कंपनियों ने पर्याप्त स्टॉक का दिया भरोसा Himgiri Samacharr 5/21/2026 7:05:56 AM आगे देखे.. भाजपा ने आपदा में नहीं दिया साथ, जनता ने नगर निकाय चुनाव में दे दिया जवाब : मुख्यमंत्री सुक्खू Himgiri Samacharr 5/21/2026 7:04:37 AM आगे देखे.. जेल से छूटने के बाद फिर महिला को कर रहा था परेशान, पुलिस ने किया गिरफ्तार Himgiri Samacharr 5/20/2026 9:32:07 AM आगे देखे.. ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में बंद रहीं मेडिकल दुकानें, लोगों को हुई परेशानी Himgiri Samacharr 5/20/2026 9:29:35 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में 44 डिग्री पहुंचा पारा, शिमला तक लू का असर, 22 मई से बारिश-आंधी का अलर्ट Himgiri Samacharr 5/20/2026 6:58:34 AM आगे देखे.. मुख्यमंत्री सुक्खू ने श्री श्री रविशंकर से की भेंट Himgiri Samacharr 5/19/2026 11:42:27 PM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address