जेल से छूटने के बाद फिर महिला को कर रहा था परेशान, पुलिस ने किया गिरफ्तार Himgiri Samacharr Posted at: May 20, 2026 शिमला, 20 मई। शिमला जिले में एक महिला को लगातार व्हाट्सएप कॉल, संदेश और अन्य माध्यमों से परेशान करने के आरोप में शिमला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में स्टॉकिंग यानी पीछा करने से जुड़े पांच मामले दर्ज हैं।यह मामला पुलिस थाना कोटखाई में 7 मई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 351(2) के तहत दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि लखनऊ के जानकीपुरम निवासी प्रशांत शेखर सिंह लगातार उसे व्हाट्सएप संदेश, कॉल और अन्य माध्यमों से परेशान कर रहा है।महिला ने शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें दो एफआईआर पुलिस थाना कोटखाई से संबंधित हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों सहित अन्य पहलुओं की जांच की गई।जांच के दौरान आरोपी प्रशांत शेखर सिंह को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ और जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी इसी तरह के अपराधों में शामिल रहा है। हाल ही में जेल से रिहा होने के बावजूद वह फिर से पीड़िता से संपर्क करने, व्हाट्सएप कॉल और संदेश भेजने तथा अन्य माध्यमों से परेशान करने की कोशिश कर रहा था।एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बुधवार को बताया कि आरोपी द्वारा बार-बार एक जैसी घटनाएं दोहराने और पीड़िता तथा उसके परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत रिमांड लेने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।एसएसपी का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस बेहद संवेदनशील है और ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। RELATED NEWS राहुल गांधी की भाषा राजनीतिक हताशा दर्शाती है: अनुराग ठाकुर Himgiri Samacharr 5/20/2026 6:55:32 AM आगे देखे.. लाल निशन पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 464 अंक लुढ़का Himgiri Samacharr 5/19/2026 11:45:57 PM आगे देखे.. आईपीएल 2026 : वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी से जीता राजस्थान, लखनऊ को 7 विकेट से हराया Himgiri Samacharr 5/19/2026 11:38:09 PM आगे देखे.. हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, घबराकर खरीदारी न करने की अपील Himgiri Samacharr 5/19/2026 9:13:36 AM आगे देखे.. पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूडी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर Himgiri Samacharr 5/19/2026 3:16:40 AM आगे देखे.. शिमला में सैहब कर्मचारियों की हड़ताल से चौथे दिन भी सफाई ठप, कूड़े के ढेर से बढ़ी परेशानी Himgiri Samacharr 5/18/2026 8:42:47 AM आगे देखे.. रोहड़ू नप चुनाव बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल, हर बूथ पर महिलाएं तैनात Himgiri Samacharr 5/16/2026 7:30:57 AM आगे देखे.. आईपीएल 2026: पंत ने बताया क्यों नहीं उतरे बल्लेबाजी करने, बोले- “ज्यादा सोच टीम को नुकसान पहुंचा सकती है Himgiri Samacharr 5/16/2026 12:31:49 AM आगे देखे.. विराट कोहली का आईपीएल में नौवां शतक, टी20 में सबसे तेज 14,000 रन पूरे Himgiri Samacharr 5/14/2026 1:37:20 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address