ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में बंद रहीं मेडिकल दुकानें, लोगों को हुई परेशानी Himgiri Samacharr Posted at: May 20, 2026 शिमला, 20 मई। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और दवाओं पर भारी छूट दिए जाने के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स द्वारा बुलाए गए देशव्यापी बंद का असर बुधवार को हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। राज्य के कई जिलों में मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके कारण लोगों को दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह मरीजों और उनके परिजनों को जरूरी दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।मेडिकल एंड ड्रगिस्ट सोसाइटी हिमाचल के अध्यक्ष संजीव पंडित ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी के तेजी से बढ़ते कारोबार से पारंपरिक मेडिकल स्टोर संचालकों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिना उचित निगरानी और नियमों के ऑनलाइन दवाओं की बिक्री लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है।उन्होंने कहा कि दवाइयों की बिक्री केवल पंजीकृत मेडिकल स्टोर से ही होनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मरीजों को सही दवाइयां और उचित सलाह मिल सके। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन फार्मेसी पर सख्त नियमन लागू करने की मांग की। इसके साथ ही दवाओं पर भारी डिस्काउंट और अवैध बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।संजीव पंडित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के केमिस्ट संगठनों ने देशव्यापी आंदोलन का समर्थन करते हुए बंद रखा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, दवा व्यवसाय और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है। RELATED NEWS जेल से छूटने के बाद फिर महिला को कर रहा था परेशान, पुलिस ने किया गिरफ्तार Himgiri Samacharr 5/20/2026 9:32:07 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में 44 डिग्री पहुंचा पारा, शिमला तक लू का असर, 22 मई से बारिश-आंधी का अलर्ट Himgiri Samacharr 5/20/2026 6:58:34 AM आगे देखे.. मुख्यमंत्री सुक्खू ने श्री श्री रविशंकर से की भेंट Himgiri Samacharr 5/19/2026 11:42:27 PM आगे देखे.. हिमाचल में लू और गर्म रातों का डबल अटैक, शिमला का पारा भी चढ़ा Himgiri Samacharr 5/19/2026 11:41:06 PM आगे देखे.. हिमाचल में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य, घबराकर खरीदारी न करने की अपील Himgiri Samacharr 5/19/2026 9:13:36 AM आगे देखे.. हिमाचल में प्रचंड गर्मी, पारा 43 डिग्री के पार, शिमला-मनाली में भी बढ़ी तपिश, लू और अंधड़ का अलर्ट Himgiri Samacharr 5/19/2026 9:08:23 AM आगे देखे.. हिमाचल में 131 ग्राम पंचायतें निर्विरोध चुनी गईं, 10,854 प्रतिनिधि बिना मुकाबले बने विजेता Himgiri Samacharr 5/19/2026 7:59:19 AM आगे देखे.. हिमाचल में मैदानों से पहाड़ों तक बढ़ी तपिश, 21-22 मई को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट Himgiri Samacharr 5/19/2026 3:19:19 AM आगे देखे.. निकाय चुनाव नतीजों में दिखा ‘मोदी मैजिक’, कांग्रेस को जनता ने दिया जवाब: सिकंदर कुमार Himgiri Samacharr 5/18/2026 8:46:32 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address