जगत सिंह नेगी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें सुक्खू, सेना पर टिप्पणी के लिए माफी मांगें : सुरेश कश्यप Himgiri Samacharr Posted at: Nov 20, 2026 शिमला, 20 नवम्बर। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से राफेल लड़ाकू विमानों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधानसभा में की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मंत्री के बयान की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। कश्यप ने कहा कि सेना के शौर्य और देश की रक्षा क्षमताओं पर सवाल उठाने वाली भाषा किसी जिम्मेदार मंत्री को शोभा नहीं देती।ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्णसुरेश कश्यप ने कहा कि जगत सिंह नेगी ने विधानसभा में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के बजाय भारत के छक्के छूट गए। उन्होंने इस टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे भारतीय सशस्त्र सेनाओं के मनोबल को ठेस पहुंचती है। कश्यप ने आरोप लगाया कि मंत्री का बयान देशद्रोही मानसिकता का परिचायक है और राजनीतिक विरोध में उन्होंने सभी मर्यादाएं लांघ दी हैं।राजनीतिक विरोध में सेना के पराक्रम पर टिप्पणी स्वीकार्य नहींकश्यप ने कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का राजनीतिक विरोध करने का पूरा अधिकार है। इसके बावजूद राजनीतिक मतभेदों के नाम पर भारतीय सेना के पराक्रम और देश की रक्षा क्षमताओं का उपहास उड़ाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि है। प्रदेश के हजारों जवान देश की सीमाओं पर तैनात हैं और अनेक सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे में प्रदेश के मंत्री की टिप्पणी सैनिक परिवारों की भावनाओं को आहत करने वाली है।मुख्यमंत्री से कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांगभाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूछा कि क्या उनकी सरकार जगत सिंह नेगी के बयान से सहमत है? यदि सरकार इस टिप्पणी से सहमत नहीं है तो मुख्यमंत्री मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने से क्यों बच रहे हैं? कश्यप ने मांग की कि मुख्यमंत्री जगत सिंह नेगी को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। साथ ही मंत्री को देश की जनता और सैनिक परिवारों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से भी इस विवाद पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। RELATED NEWS भाजपा ने हिमाचल के 66 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए प्रभारी Himgiri Samacharr 11/20/2026 7:32:30 AM आगे देखे.. भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न, शिक्षा, प्रवासन और क्षेत्रीय असमानता पर मंथन Himgiri Samacharr 11/20/2026 7:37:17 AM आगे देखे.. हिमाचल में रात की ठंड बढ़ी, मैदानी इलाके शिमला-कुफ़री से ज्यादा सर्द Himgiri Samacharr 11/20/2026 7:22:47 AM आगे देखे.. शिमला से ज्यादा ठंडी हुई सुंदरनगर, ऊना और बिलासपुर की रातें, 25 नवंबर तक नहीं गिरेगी बर्फ Himgiri Samacharr 11/19/2026 5:54:32 AM आगे देखे.. शिमला में 10 राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी, 28 नवंबर तक खरीदारी का मौका Himgiri Samacharr 11/19/2026 5:56:19 AM आगे देखे.. सेना के शौर्य का उपहास दुर्भाग्यपूर्ण, देश से माफी मांगें जगत सिंह नेगी : सन्नी शुक्ला Himgiri Samacharr 11/19/2026 5:44:44 AM आगे देखे.. हिमाचल में 24 नवंबर तक नहीं बरसेंगे बादल, शून्य से 4 डिग्री नीचे पारा Himgiri Samacharr 11/18/2026 8:11:58 AM आगे देखे.. कांग्रेस जीतने पर चुनाव आयोग सही, हारने पर वोट चोरी का आरोप लगाती है : श्रीकांत शर्मा Himgiri Samacharr 11/18/2026 8:08:41 AM आगे देखे.. शिमला : पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आई कार, एक व्यक्ति की मौत Himgiri Samacharr 11/18/2026 8:05:21 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address