भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि Himgiri Samacharr Posted at: Nov 15, 2026 शिमला, 15 नवंबर। भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भाजपा ने लिया है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा जनजातीय मोर्चा जिला शिमला की ओर से प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजातीय मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शांता नेगी ने की। इसमें भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, वर्ष 2022 के विधानसभा प्रत्याशी संजय सूद, किरण बाबा और प्रमोद ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के महानायक होने के साथ देश के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख योद्धाओं में शामिल थे। उन्होंने कम उम्र में ही अंग्रेजी शासन की अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ संघर्ष शुरू किया था। कटवाल के अनुसार बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और समाज के स्वाभिमान की रक्षा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया है।जनजातीय मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शांता नेगी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को संगठित कर सामाजिक कुरीतियों, शोषण और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने अपना जीवन जनजातीय समाज के उत्थान, संस्कृति के संरक्षण और देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित किया। मात्र 25 वर्ष की आयु में उनका बलिदान भारतीय इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। शांता नेगी ने युवा पीढ़ी से उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। RELATED NEWS समाजसेवी सर्वजीत बॉबी को लंगर के लिए जगह का दिया था प्रस्ताव : चमियाना अस्पताल प्रशासन Himgiri Samacharr 11/13/2026 5:41:44 AM आगे देखे.. हिमाचल के ऊंचे इलाकों में हिमपात, 12-13 नवम्बर को येलो अलर्ट Himgiri Samacharr 11/10/2026 5:17:29 AM आगे देखे.. दिवाली की रात शिमला में कई जगह आग का तांडव, रामपुर में जूते का स्टोर जला Himgiri Samacharr 11/9/2026 5:15:21 AM आगे देखे.. धनतेरस पर एचआरटीसी कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी Himgiri Samacharr 11/6/2026 5:42:14 AM आगे देखे.. हिमाचल में 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने की तैयारी, आठ कंपनियों ने लगाई बोली Himgiri Samacharr 11/5/2026 8:01:55 AM आगे देखे.. शिमला में 14 जगहों पर बिकेंगे पटाखे, नौ नवंबर तक प्रभावी रहेंगे आदेश Himgiri Samacharr 11/4/2026 7:38:56 AM आगे देखे.. हिमाचल में 9 नवंबर तक नहीं गिरेगी बर्फ, दो शहरों का माइनस पारा Himgiri Samacharr 11/3/2026 7:40:05 AM आगे देखे.. दीपोत्सव 2026 : परंपरा संग आधुनिक तकनीक का संगम, 28 मिनट में जीवंत होगी श्रीराम के अयोध्या वापसी की गाथा Himgiri Samacharr 11/3/2026 5:33:41 AM आगे देखे.. शिमला के प्रतिष्ठित संकटमोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी का मुकुट और नकदी ले उड़ा चोर, नीम करौरी बाबा से जुड़ा है धार्मिक महत्व Himgiri Samacharr 11/1/2026 6:27:24 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address