सेना के शौर्य का उपहास दुर्भाग्यपूर्ण, देश से माफी मांगें जगत सिंह नेगी : सन्नी शुक्ला Himgiri Samacharr Posted at: Nov 19, 2026 शिमला, 19 नवंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने ऑपरेशन सिंदूर और राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर विधानसभा में मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और देश की सामरिक क्षमता से जुड़े विषयों पर इस तरह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मंत्री से अपने बयान के लिए देश से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।डॉ. सन्नी शुक्ला ने गुरुवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और सैन्य क्षमता का प्रतीक है। पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने साहस, रणनीति और अनुशासन के साथ कार्रवाई की। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील सैन्य अभियान पर विधानसभा में यह कहना कि पाकिस्तान के बजाय भारत के ही छक्के छूट गए, देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला बयान है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राफेल विमानों की खरीद, रक्षा सौदों और सरकारी नीतियों पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है। यदि मंत्री को राफेल की खरीद प्रक्रिया या कीमत पर आपत्ति है तो उन्हें तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। रक्षा खरीद पर सवाल उठाने के नाम पर सैन्य अभियान और भारतीय वायुसेना के पराक्रम पर व्यंग्य करना उचित नहीं है। सेना का सम्मान राजनीतिक बहस से ऊपर होना चाहिए।भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी इस मामले में सरकार का आधिकारिक पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने पूछा कि क्या मंत्री जगत सिंह नेगी का बयान प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी का अधिकृत दृष्टिकोण है? यदि ऐसा नहीं है तो सरकार को इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।डॉ. शुक्ला ने कहा कि भारतीय सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं और देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का संकल्प लेकर सेवा करते हैं। उनके शौर्य और बलिदान को राजनीतिक कटाक्ष का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना का मनोबल और राष्ट्रीय सम्मान सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। देश की सुरक्षा, संप्रभुता और सैनिकों के सम्मान के मुद्दे पर प्रत्येक जनप्रतिनिधि को जिम्मेदारी से बयान देना चाहिए। RELATED NEWS शिमला से ज्यादा ठंडी हुई सुंदरनगर, ऊना और बिलासपुर की रातें, 25 नवंबर तक नहीं गिरेगी बर्फ Himgiri Samacharr 11/19/2026 5:54:32 AM आगे देखे.. शिमला में 10 राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी, 28 नवंबर तक खरीदारी का मौका Himgiri Samacharr 11/19/2026 5:56:19 AM आगे देखे.. हिमाचल में 24 नवंबर तक नहीं बरसेंगे बादल, शून्य से 4 डिग्री नीचे पारा Himgiri Samacharr 11/18/2026 8:11:58 AM आगे देखे.. कांग्रेस जीतने पर चुनाव आयोग सही, हारने पर वोट चोरी का आरोप लगाती है : श्रीकांत शर्मा Himgiri Samacharr 11/18/2026 8:08:41 AM आगे देखे.. शिमला : पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आई कार, एक व्यक्ति की मौत Himgiri Samacharr 11/18/2026 8:05:21 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में सीजन की सबसे सर्द रात, तीन जगह माइनस में पहुंचा पारा, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री लुढ़का Himgiri Samacharr 11/16/2026 10:27:23 AM आगे देखे.. शिमला के रामपुर में गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत Himgiri Samacharr 11/16/2026 7:46:29 AM आगे देखे.. 18 नवंबर को पालमपुर में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभियान की बनेगी रणनीति Himgiri Samacharr 11/16/2026 7:40:41 AM आगे देखे.. अप्पर शिमला में चिट्टे की सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर हरियाणा से गिरफ्तार Himgiri Samacharr 11/16/2026 7:38:21 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address