शिमला के रामपुर में गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत Himgiri Samacharr Posted at: Nov 16, 2026 शिमला, 16 नवंबर। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में सोमवार तड़के एक कार के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा रामपुर-गौरा सड़क पर संध कैंची के पास पशाडा में हुआ। कार करीब 700 से 800 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इसमें सवार सभी पांच लोग स्थानीय गांव जगोचा के रहने वाले थे।पुलिस के अनुसार पांचों लोग सुंडा से धलोज में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। ऑल्टो 800 कार (HP-92A-0132) को 58 वर्षीय राकेश कुमार चला रहे थे। सोमवार तड़के पशाडा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में रामा नंद (60), ओम प्रकाश (41) और हमेन्द्र (37) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक राकेश कुमार (58) और रविन्द्र कुमार (38) घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर (एमजीएमएससी), खनेरी भेजा गया। वहीं, तीनों मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। RELATED NEWS 18 नवंबर को पालमपुर में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभियान की बनेगी रणनीति Himgiri Samacharr 11/16/2026 7:40:41 AM आगे देखे.. अप्पर शिमला में चिट्टे की सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर हरियाणा से गिरफ्तार Himgiri Samacharr 11/16/2026 7:38:21 AM आगे देखे.. हिमाचल में बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी, एक हफ्ते तक साफ रहेगा मौसम Himgiri Samacharr 11/15/2026 4:07:26 AM आगे देखे.. भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि Himgiri Samacharr 11/15/2026 4:05:38 AM आगे देखे.. महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर दे रही सरकार : विक्रमादित्य सिंह Himgiri Samacharr 11/15/2026 3:58:07 AM आगे देखे.. चार साल में कांग्रेस की गारंटियां अधूरी, अब घोषणाओं से जनता को लुभाने की कोशिश : जयराम ठाकुर Himgiri Samacharr 11/14/2026 6:14:54 AM आगे देखे.. हिमालय के संरक्षण को विकास की योजनाओं में प्राथमिकता दें : सिकंदर कुमार Himgiri Samacharr 11/14/2026 6:12:11 AM आगे देखे.. समाजसेवी सर्वजीत बॉबी को लंगर के लिए जगह का दिया था प्रस्ताव : चमियाना अस्पताल प्रशासन Himgiri Samacharr 11/13/2026 5:41:44 AM आगे देखे.. सुक्खू मंत्रिमंडल के फैसले : 3.50 लाख महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1,500 रुपये औऱ 300 यूनिट मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर नौकरियां, 222 सौर परियोजनाओं का आवंटन रद्द Himgiri Samacharr 11/13/2026 5:39:40 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address