ट्रक से कुचलकर पालतू कुत्ते की मौत, मालिक ने दर्ज करवाई एफआईआर Himgiri Samacharr Posted at: May 07, 2026 शिमला, 07 मई। शिमला जिला के रामपुर में सड़क हादसे में एक पालतू कुत्ते की मौत के बाद मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। कुत्ते के मालिक की शिकायत पर पुलिस थाना रामपुर में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस अब आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत दर्ज किया गया। शिकायत कंचन गुप्ता पत्नी रमाकांत गुप्ता निवासी शीश महल रामपुर ने दर्ज करवाई है।शिकायतकर्ता के अनुसार 5 मई की देर शाम करीब 8:15 बजे वह अपने पालतू कुत्ते को शौच के लिए दुकान के बाहर लेकर गई थीं। इसी दौरान कुत्ता अचानक भागकर नव नभ होटल की ओर चला गया। जब वह उसके पीछे वहां पहुंचीं तो देखा कि एक ट्रक कुत्ते को कुचलकर निकल चुका था। हादसे में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनका कुत्ता परिवार का हिस्सा था और उसकी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। कंचन गुप्ता ने कहा कि वह आरोपी ट्रक चालक को सलाखों तक पहुंचाने के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगी।उधर, रामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे में शामिल ट्रक की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की तलाश जारी है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।इस बीच स्थानीय लोगों के बीच भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस बात को लेकर हैरानी जता रहे हैं कि पालतू कुत्ते की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं कई लोगों ने इसे पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और कानून के प्रति जागरूकता से जोड़कर देखा है। RELATED NEWS हिमाचल में पंचायत चुनाव वाले 3 दिन रहेगा सवेतन अवकाश, अधिसूचना जारी Himgiri Samacharr 5/6/2026 8:26:40 AM आगे देखे.. हिमाचल में चोटियों पर बर्फ़बारी, कई इलाकों में आंधी-बारिश, छह मई तक अलर्ट Himgiri Samacharr 5/4/2026 7:32:45 AM आगे देखे.. रामपुर नर्सिंग हॉस्टल में 19 नहीं, सिर्फ 2 छात्राएं टीबी संक्रमित : नेशनल हैल्थ मिशन Himgiri Samacharr 5/3/2026 8:33:40 AM आगे देखे.. आईपीएल 2026: राहुल बने ऑरेंज कैप के नए लीडर, पर्पल कैप सूची में आर्चर दूसरे स्थान पर Himgiri Samacharr 5/2/2026 7:42:20 AM आगे देखे.. गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष Himgiri Samacharr 5/2/2026 7:39:20 AM आगे देखे.. शिमला में बुद्ध पूर्णिमा पर तिब्बती मठ में विशेष पूजा, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना Himgiri Samacharr 5/1/2026 7:42:15 AM आगे देखे.. केएनएच से गायनी विभाग शिफ्ट करने पर विरोध तेज़, महिलाओं का आईजीएमसी के बाहर धरना Himgiri Samacharr 4/30/2026 5:09:53 AM आगे देखे.. आईपीएल 2026: भुवनेश्वर बने पर्पल कैप के नए लीडर, कोहली ऑरेंज कैप रेस में चौथे स्थान पर पहुंचे Himgiri Samacharr 4/28/2026 5:55:37 AM आगे देखे.. प्रधानमंत्री मंगलवार को बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे Himgiri Samacharr 4/27/2026 6:33:24 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address