|

कांग्रेस को उसके पाप की सजा मिलनी चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

Himgiri Samachar:

मुंबई, 10 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को रामटेक में कहा कि कांग्रेस नीत इंडी गठबंधन को उसके पाप की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनता है, इन्हें तकलीफ होने लगती है। यह लोग लोकतंत्र खतरे में है का नारा लगाने लगते हैं। जब मोदी का अपमान हो तो समझो रुझान किस तरफ है।

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नागपुर में रामटेक लोकसभा क्षेत्र में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मराठी में की। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने ये भी भरोसा जताया कि भाजपा की सरकार दोबारा आएगी। जब मोदी का अपमान हो तो समझो रुझान किसकी तरफ है। उन्होंने कहा कि अगले 1000 वर्षों के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें।

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि जब आप अयोध्या जाएंगे तो रामलला टेंट में नहीं बल्कि भव्य मंदिर में नजर आएंगे। सिर्फ रामटेक ही नहीं बल्कि पूरे देश में खुशी का माहौल है। इंडी अघाड़ी सनातन धर्म की आलोचना करती है। वे समाज में विद्वेष पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने ओबीसी समुदाय को विकास के रास्ते पर नहीं लाया। मोदी ने आलोचनात्मक लहजे में कहा कि इंडी अघाड़ी को उनके पाप की सजा मिलनी चाहिए। वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने कहा कि लाठी मारने से पानी का बंटवारा नहीं होता।

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया। कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग को विकास से दूर रखा। देश में पहली बार कोई आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी। कांग्रेस ने पूरा संविधान लागू क्यों नहीं किया। अनुच्छेद 370 रद्द क्यों नहीं किया गया? यह कहते हुए मोदी ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। महाराष्ट्र में बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिंदे, अजित और देवेन्द्र अच्छा कर रहे हैं। मोदी ने यह भी कहा कि पानी की समस्या के साथ-साथ कई सुविधाओं का समाधान भी उचित तरीके से किया गया। आपका सपना मोदी की संकल्पना है।

 

 

 

नितिन गडकरी ने भरोसा जताया है कि विदर्भ में बीजेपी 10 की 10 सीटें जीतेगी। बीजेपी के लिए संविधान पवित्र है. सरकार जाति, धर्म, संप्रदाय के आधार पर फैसले नहीं लेती। कांग्रेस ने 60 साल में जो किया वह भाजपा सरकार ने पिछले दस सालों में किया है। मोदी के नेतृत्व में अच्छा काम हुआ है। मोदी के राज में देश का चेहरा बदल गया है। गडकरी ने यह भी आलोचना की है कि कांग्रेस ने संविधान तोड़ने का पाप किया है।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment