|

तेज रफ्तारी गाड़ी ने रौंदे प्रवासी बच्चे, एक की मौत

Himgiri Samachar:

ऊना, 15 फ़रवरी। हरोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गाँव घालूवाल में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें वाहन की चपेट में आने से 15 वर्षीय प्रवासी बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 13 वर्षीय चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बच्चे की पहचान नन्हे पुत्र चंद्रपाल उम्र 15 साल बंदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायल बच्चों को तुरंत ऊना अस्पताल लाया गया जहां नन्हे को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि इसके चचेरे भाई मनोज कुमार पुत्र हेम सिंह उम्र 13 वर्ष बंदायूं उत्तर प्रदेश को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी मुताबिक घालूवाल की तरफ से एक गाड़ी सलोह–हरोली की तरफ आ रही थी कि इस दौरान साइकिल पर सवार दोनों चचेरे भाई इस तेज रफ्तारी गाड़ी की चपेट में आ गये। दुर्घटना में घायल बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया जहां एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

 

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि घालूवाल सड़क हादसे में एक प्रवासी बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा घायल है। गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment