बस में चिट्टे के साथ दो यात्री काबू, रिमांड पर भेजे Himgiri Samacharr Posted at: Nov 09, 2026 शिमला, 09 नवंबर। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शोघी के पास एक बस में सवार दो युवकों से करीब 13 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चिट्टे की बरामदगी से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल शिमला की टीम ने 5 नवम्बर की रात पुलिस चौकी शोघी के समीप नाकाबंदी के दौरान एक बस की जांच की। इस दौरान बस में सवार भूपिंदर सिंह (30) और अनुज कुमार (32) दोनों निवासी रोहड़ू जिला शिमला के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। तलाशी के दौरान भूपिंदर सिंह की जैकेट की जेब में रखी सिगरेट की डिब्बी से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में रखा चिट्टा मिला। दोनों के कब्जे से बरामद चिट्टे की कुल मात्रा करीब 13 ग्राम पाई गई है।पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बालूगंज पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। RELATED NEWS दिवाली पर हिमाचल पुलिस की इमरजेंसी सेवा ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में मिलीं 586 आपातकालीन कॉल Himgiri Samacharr 11/9/2026 5:17:45 AM आगे देखे.. दिवाली की रात शिमला में कई जगह आग का तांडव, रामपुर में जूते का स्टोर जला Himgiri Samacharr 11/9/2026 5:15:21 AM आगे देखे.. धनतेरस पर एचआरटीसी कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी Himgiri Samacharr 11/6/2026 5:42:14 AM आगे देखे.. बीबीएमबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामूहिक प्रयासों का परिणाम, मुख्यमंत्री श्रेय लेने की राजनीति बंद करें : रणधीर शर्मा Himgiri Samacharr 11/6/2026 5:39:07 AM आगे देखे.. बीबीएमबी से हिमाचल को हर साल मिलेगी 60 करोड़ यूनिट बिजली, 20 साल में होगी 15 हजार करोड़ रुपये की कमाई Himgiri Samacharr 11/6/2026 5:37:17 AM आगे देखे.. हिमाचल में 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने की तैयारी, आठ कंपनियों ने लगाई बोली Himgiri Samacharr 11/5/2026 8:01:55 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में नौ महीने तक मौसम की मार, 273 में से 175 दिन हुईं गंभीर घटनाएं : रिपोर्ट Himgiri Samacharr 11/5/2026 7:59:20 AM आगे देखे.. हिमाचल में रातें हुईं सर्द, कुकुमसेरी में माइनस 2.4 डिग्री पहुंचा पारा Himgiri Samacharr 11/4/2026 7:42:07 AM आगे देखे.. शिमला में 14 जगहों पर बिकेंगे पटाखे, नौ नवंबर तक प्रभावी रहेंगे आदेश Himgiri Samacharr 11/4/2026 7:38:56 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address