दिवाली की रात शिमला में कई जगह आग का तांडव, रामपुर में जूते का स्टोर जला Himgiri Samacharr Posted at: Nov 09, 2026 शिमला, 09 नवंबर। दिवाली की रात आतिशबाजी के बीच शिमला जिले में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। रामपुर, रोहड़ू और शिमला शहर के भराड़ी इलाके में आग लगने से संपत्ति को नुकसान पहुंचा। इन घटनाओं में रामपुर में जूते की दुकान का स्टोर आग की चपेट में आ गया, जबकि रोहड़ू में ठाकुर मार्केट में आग लगने से एक ट्रैवलर वाहन भी इसकी चपेट में आ गया। भराड़ी में जंगल में लगी आग घरों के नजदीक तक पहुंच गई थी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।रामपुर के मुख्य बाजार में शिशु पार्क के नजदीक रविवार रात करीब 10 बजे फारूक शेख की जूते की दुकान के पीछे बने स्टोर में आग लग गई। पुलिस चौकी शहर रामपुर को फोन पर इसकी सूचना मिली। इसके बाद चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल यशपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार फारूक शेख पुत्र अब्दुल रशीद निवासी वार्ड नंबर तीन के चार मंजिला मकान की धरातल मंजिल पर जूते की दुकान है और दुकान के पीछे स्टोर बनाया गया है। आग स्टोर में लगी थी। अग्निशमन कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाई। इस घटना में करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह दिवाली पर हो रही आतिशबाजी को माना गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।रोहड़ू में ठाकुर मार्केट में भी आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में एक ट्रैवलर वाहन भी आ गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, शिमला शहर के नजदीक भराड़ी इलाके में देर रात जंगल में आग लग गई। आग आसपास के घरों तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था। जंगल के पास करीब आधा दर्जन मकान स्थित हैं। सूचना मिलने पर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को घरों की ओर फैलने से रोकते हुए बुझा दिया। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। RELATED NEWS धनतेरस पर एचआरटीसी कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी Himgiri Samacharr 11/6/2026 5:42:14 AM आगे देखे.. हिमाचल में 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने की तैयारी, आठ कंपनियों ने लगाई बोली Himgiri Samacharr 11/5/2026 8:01:55 AM आगे देखे.. शिमला में 14 जगहों पर बिकेंगे पटाखे, नौ नवंबर तक प्रभावी रहेंगे आदेश Himgiri Samacharr 11/4/2026 7:38:56 AM आगे देखे.. हिमाचल में 9 नवंबर तक नहीं गिरेगी बर्फ, दो शहरों का माइनस पारा Himgiri Samacharr 11/3/2026 7:40:05 AM आगे देखे.. दीपोत्सव 2026 : परंपरा संग आधुनिक तकनीक का संगम, 28 मिनट में जीवंत होगी श्रीराम के अयोध्या वापसी की गाथा Himgiri Samacharr 11/3/2026 5:33:41 AM आगे देखे.. शिमला के प्रतिष्ठित संकटमोचन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी का मुकुट और नकदी ले उड़ा चोर, नीम करौरी बाबा से जुड़ा है धार्मिक महत्व Himgiri Samacharr 11/1/2026 6:27:24 AM आगे देखे.. हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जनजातीय क्षेत्रों में शून्य के करीब पहुंचा पारा Himgiri Samacharr 10/31/2026 9:08:02 AM आगे देखे.. हिमाचल में बेटियों की पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी सिर्फ एक फीसदी, कांगड़ा की 10 पंचायतों के अध्ययन में खुलासा Himgiri Samacharr 10/31/2026 9:01:52 AM आगे देखे.. सुप्रीम कोर्ट से हिमाचल सरकार को दोहरा झटका, डेढ़ लाख कर्मचारियों के वित्तीय लाभों पर पुनर्विचार याचिका खारिज Himgiri Samacharr 10/30/2026 6:46:20 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address