भाई दूज पर बहनों के साथ भाइयों को भी छुट्टी, हिमाचल में सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद Himgiri Samacharr Posted at: Nov 10, 2026 शिमला, 10 नवंबर। भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को इस बार घरों और परिवारों के बीच समय बिताने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार ने बुधवार 11 नवंबर को भाई दूज के अवसर पर सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 11 नवंबर को प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छुट्टी रहेगी। इस फैसले से महिला कर्मचारियों के साथ पुरुष कर्मचारियों को भी भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए अवकाश मिलेगा।सामान्य प्रशासन विभाग के सेक्शन-ए की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 11 नवंबर को भाई दूज के अवसर पर प्रदेश सरकार के अधीन सभी विभागों और संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह छुट्टी परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत सार्वजनिक अवकाश की श्रेणी में नहीं आएगी। एचआरटीसी बसों में भी मुफ्त सफर करेंगी महिलाएंभाई दूज पर महिलाओं को सरकारी एचआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। प्रदेश में महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक सरकारी एचआरटीसी बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। इस सुविधा से बहनों को अपने भाइयों के घर पहुंचकर त्योहार मनाने में मदद मिलेगी। सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा के साथ कार्यालयों में छुट्टी मिलने से महिलाओं को त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी। ये सुविधा बीते कई वर्षों से बहनों को मिल रही है। रक्षाबंधन और करवा चौथ पर भी घोषित हुई थी छुट्टीहिमाचल सरकार इससे पहले रक्षाबंधन और करवा चौथ के अवसर पर भी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित कर चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन त्योहारों पर छुट्टी के फैसले को लेकर कहा था कि पहले रक्षाबंधन और भाई दूज पर केवल महिला कर्मचारियों को अवकाश मिलता था, लेकिन अब पुरुष कर्मचारियों को भी इन दिनों छुट्टी दी जाएगी। सरकार ने इसी व्यवस्था के तहत इस बार भाई दूज पर सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। RELATED NEWS हिमाचल के ऊंचे इलाकों में हिमपात, 12-13 नवम्बर को येलो अलर्ट Himgiri Samacharr 11/10/2026 5:17:29 AM आगे देखे.. शिमला में नशा तस्करों पर शिकंजा, एक साल में 51 आदतन आरोपी जेल पहुंचे Himgiri Samacharr 11/10/2026 5:14:05 AM आगे देखे.. पहले नरबलि, फिर पत्थरों का अनोखा खेल... शिमला के धामी में 300 साल पुरानी परंपरा, एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर Himgiri Samacharr 11/9/2026 7:48:03 AM आगे देखे.. हिमाचल में 12-13 नवम्बर को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं Himgiri Samacharr 11/9/2026 7:44:19 AM आगे देखे.. बस में चिट्टे के साथ दो यात्री काबू, रिमांड पर भेजे Himgiri Samacharr 11/9/2026 5:20:02 AM आगे देखे.. दिवाली पर हिमाचल पुलिस की इमरजेंसी सेवा ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में मिलीं 586 आपातकालीन कॉल Himgiri Samacharr 11/9/2026 5:17:45 AM आगे देखे.. दिवाली की रात शिमला में कई जगह आग का तांडव, रामपुर में जूते का स्टोर जला Himgiri Samacharr 11/9/2026 5:15:21 AM आगे देखे.. धनतेरस पर एचआरटीसी कर्मचारियों को पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी Himgiri Samacharr 11/6/2026 5:42:14 AM आगे देखे.. बीबीएमबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामूहिक प्रयासों का परिणाम, मुख्यमंत्री श्रेय लेने की राजनीति बंद करें : रणधीर शर्मा Himgiri Samacharr 11/6/2026 5:39:07 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address