|

अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाजपा पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे कांग्रेस मंत्री अनिरूद्व सिंह: जयराम ठाकुर

Himgiri Samachar:

शिमला, 12 सितंबर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संजौली मस्जिद विवाद को लेकर पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के पिछली भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया है। जयराम ठाकुर ने गुरूवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस के मंत्री सरासर झूठ बोलकर अपनी नाकामी का ठीकरा हमारे सर फोड़ना चाहते हैं। अनिरूद्व सिंह दिल्ली आलाकमान की नाराज़गी से वह डर गए हैं और अपना बयान बदल रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि विधान सभा में दिए गए बयान के बाद अनिरूद्व सिंह पर कांग्रेस आलाकमान का भारी दबाव है। उन्हें मंत्री पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्देश आलाकमान द्वारा दिए गए हैं। सुक्खू सरकार उन्हीं से ही उनके बयान आधारहीन बयान दिलवाकर का डैमेज कंट्रोल करवाना चाहती है। उनसे अनर्गल आरोप लगावाए जा रहे हैं। इसलिए मंत्री महोदय भाजपा के सिर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। मुख्यमंत्री, सरकार के मंत्री और कांग्रेस पार्टी सभी संजौली मस्जिद प्रकरण में पूरी तरह से बेनक़ाब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीते कल प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार द्वारा लाठीचार्ज करवाने के ख़िलाफ़ प्रदेश के लोगों में ज़बरदस्त ग़ुस्सा है। सरकार और मुख्यमंत्री का रवैया कल के मामले में बेहद निराशाजनक रहा। सरकार जनभावनावों को समझने और उसका सम्मान करने में पूरी तरह नाकाम रही।

 

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण पर त्वरित कार्रवाई करना तो दूर सरकार अभी भी जनभावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। प्रदेश के लोगो में कांग्रेस के प्रति जो नाराज़गी है, उसके राजनीतिक नुक़सान के बारे में कांग्रेस के नेता अब अच्छी तरह से समझ चुके हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment