न्यायामूर्ति एमएस रामचंद्र राव बने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, अधिसूचना जारी Himgiri Samacharr Posted at: May 27, 2023 शिमला, 27 मई। न्यायामूर्ति एमएस रामचंद्र राव को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के विशेष सचिव राजिंद्र कश्यप ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वह हिमाचल हाईकोर्ट के 28वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति एए सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति राव को अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति देने की सिफारिश की थी। मौजूदा वक्त में वरिष्ठतम जज न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान बतौर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सेवाएं दे रहे थे। इस पद से सबीना की सेवानिवृत्ति के बाद उनकी नियुक्ति हुई थी। इससे पहले अमजद ए सईद प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायमूर्ति रामचंद्र राव का जन्म सात अगस्त, 1966 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने एलएलबी की उपाधि उस्मानिया विश्वविद्यालय से 1989 में की थी। इसके बाद कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एलएलएम की उपाधि प्राप्त की हुई है। न्यायमूर्ति रामचंद्र राव को 29 जून, 2012 को कालेजियम ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया था। आंध्र प्रदेश का विभाजन होने पर उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट का विकल्प चुना था। 12 अक्टूबर, 2021 को उनका तबादला पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में किया गया था। न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने से पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में वकालत भी की। RELATED NEWS शिमला में चिट्टा तस्करी के तीन मामलों में पांच गिरफ्तार Himgiri Samacharr 5/17/2026 11:05:01 AM आगे देखे.. हिमाचल शहरी निकाय चुनाव: सीएम सुक्खू की पत्नी के हल्के में कांग्रेस का परचम, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के गढ़ में हारी कांग्रेस, मनाली में भाजपा का क्लीन स्वीप Himgiri Samacharr 5/17/2026 10:57:42 AM आगे देखे.. शिमला निकाय चुनाव: रामपुर और कोटखाई में भाजपा का परचम, चौपाल व जुब्बल में कांग्रेस मजबूत Himgiri Samacharr 5/17/2026 11:07:24 AM आगे देखे.. शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़-अमृतसर से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 29 गिरोह ध्वस्त Himgiri Samacharr 5/16/2026 7:32:52 AM आगे देखे.. रोहड़ू नप चुनाव बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल, हर बूथ पर महिलाएं तैनात Himgiri Samacharr 5/16/2026 7:30:57 AM आगे देखे.. हिमाचल पंचायत चुनाव : 70,224 उम्मीदवार मैदान में, 15,708 ने वापस लिए नाम Himgiri Samacharr 5/16/2026 7:25:50 AM आगे देखे.. शिमला जिले की 42 ग्राम पंचायतों का निर्विरोध चयन Himgiri Samacharr 5/16/2026 12:35:24 AM आगे देखे.. हिमाचल प्रदेश में 18 से 21 मई तक साफ रहेगा मौसम, तेज़ होगी गर्मी Himgiri Samacharr 5/16/2026 12:32:56 AM आगे देखे.. टेलीकॉम कंपनी के लाखों रुपये के पोल चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार Himgiri Samacharr 5/15/2026 6:22:54 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address