|

केंद्रीय गृहमंत्री की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

Himgiri Samachar:

जगदलपुर, 19 मई। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं उच्चस्तरीय बैठक मंगलवार काे को अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और कुपोषण से निपटने के लिए एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया गया। इसके साथ कई अन्य अहम फैसलों पर मुहर लगी है।

 

इस बैठक में सभी राज्यों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने और सीमावर्ती जिलों में अपराध नियंत्रण के लिए बेहतर पुलिसिंग व हाईटेक गवर्नेंस पर सहमति बनी है। सुरक्षा के साथ-साथ आदिवासी क्षेत्रों के कायाकल्प पर भी विशेष चर्चा हुई। बस्तर और इसके आस-पास के आदिवासी इलाकों में सड़क, रेल और टेलीकॉम कनेक्टिविटी को तेजी से बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला उत्पीड़न व बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की रणनीति बनाई गई है।

 

परिषद की बैठक के बाद बस्तर सहित मध्य क्षेत्र के राज्यों में विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार मिल सकती है।

 

इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment