|

जायका की वार्षिक कार्यशाला 24 मई से शिमला में

Himgiri Samachar:

शिमला, 21 मई। भारत में JICA द्वारा वित्तपोषित वानिकी और एनआरएम परियोजनाओं की 12वीं वार्षिक कार्यशाला हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार परियोजना (JICA वित्तपोषित), वन विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा 24 से 26 मई तक शिमला में आयोजित की जा रही है ।

 

इस कार्यशाला में भारत सरकार के अधिकारी, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग, विभिन्न राज्यों के सचिव, प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख (PCCF-HOFFs), विभिन्न राज्यों के JICA द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं के मुख्य परियोजना निदेशक, हिमाचल प्रदेश वन और अन्य विभागों के आला अधिकारी भाग लेंगे।

 

कार्यशाला का मुख्य विषय सतत वन प्रबंधन के बीच तालमेल सुधारना, जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं, आजीविका विकास और जलवायु परिवर्तन की दिशा में योगदान के लिए डिजिटल परिवर्तन करना है ।

 

भारत में JICA के मुख्य प्रतिनिधि, सैटो मित्सुनोरी और उनकी टीम कार्यशाला में भाग लेंगे और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे । कार्यशाला के दौरान तीन सत्र i) सतत वन प्रबंधन, ii) जैव विविधता संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं, iii) डिजिटल परिवर्तन और आजीविका विकास पर रहेंगे।यह हिमाचल प्रदेश के लिए JICA वानिकी परियोजना की सफलता की कहानियों, आजीविका विकास, मिट्टी और जल संरक्षण, गुणवत्तायुक्त नर्सरी उत्पादन, डिजिटल  परिवर्तन एवं पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन से सम्बंधित सामाजिक भागीदारी को प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर है।

 

इस कार्यशाला के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा जलवायु परिवर्तन, सतत वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं और आजीविका विकास जैसे क्षेत्रों में पेश की जाने वाली प्रस्तुतियों से JICA परियोजना के वित्तपोषण से सम्बंधित एजेंडे को निर्धारित किया जाएगा। जाइका ने इस तरह के संगठन न केवल भारत अपितु अन्य देशों में भी विकसित किये हैं।

 

जाइका का सहयोग और वित्तीय निवेश राज्य में जलवायु परिवर्तन से जुड़े विषयों को संबोधित करने के साथ -साथ सतत वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं ,आजीविका से जुडी गतिविधियों और डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण है।

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment