शिमला में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, जांच में जुटी पुलिस Himgiri Samacharr Posted at: May 20, 2023 शिमला, 20 मई । राजधानी शिमला के शोघी इलाके में शनिवार को एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। शोघी से सटे गांव मथोली के जंगल में मिले इस गुब्बारे का आकार हेलीकॉप्टर के आकार से मिलता जुलता है और इस पर लाल रंग से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस और एसजीए लिखा है। गुब्बारा पीले रंग का है। इस गुब्बारे पर सबसे पहले स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। बालूगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों में से ऐसे गुब्बारे मिलना कोई नई बात नहीं है। पहले भी ऐसे कई गुब्बारे मिल चुके हैं। इसी साल फरवरी महीने में शिमला जिला के कुमारसेन में भी पाकिस्तान इंटरनेशनल के प्रतीक चिन्ह वाला पाकिस्तान गुब्बारा मिला था। बहरहाल शिमला में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलना संदेहास्पद है। गुब्बारा मिलने की घटना के बाद जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बालूगंज पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है तथा इस बारे गहनता से जांच की जा रही है। RELATED NEWS किसानों पर बिजली बिलों का बोझ डाल रही सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर Himgiri Samacharr 5/11/2025 5:22:45 AM आगे देखे.. मई में भी हिमाचल में सर्दी का असर, अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट Himgiri Samacharr 5/11/2025 5:20:21 AM आगे देखे.. भारत-पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाइयां बंद करने पर सहमति, 12 मई को फिर होगी डीजीएमओ स्तर की वार्ता Himgiri Samacharr 5/10/2025 9:00:10 AM आगे देखे.. संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की Himgiri Samacharr 5/10/2025 8:58:30 AM आगे देखे.. अमेरिका के बीच में आने के बाद भारत के साथ वार्ता की उम्मीद जता रहा पाकिस्तान Himgiri Samacharr 5/10/2025 12:58:55 AM आगे देखे.. बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए किया स्थगित Himgiri Samacharr 5/9/2025 4:21:14 AM आगे देखे.. बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली Himgiri Samacharr 5/8/2025 9:46:16 PM आगे देखे.. रोहित शर्मा के शानदार टेस्ट करियर पर बीसीसीआई ने दी बधाई, बताया भारतीय क्रिकेट का प्रेरणास्रोत Himgiri Samacharr 5/7/2025 11:29:46 PM आगे देखे.. उत्तराखंड में छह तीर्थयात्रियों को गंगोत्री धाम ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त Himgiri Samacharr 5/7/2025 11:32:57 PM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address