सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के.आर. भारती की दो पुस्तकों का राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया विमोचन Himgiri Samacharr Posted at: Nov 26, 2026 शिमला, 26 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता तक सीमित नहीं है। यहां के पारंपरिक मेले, त्योहार, लोक कथाएं और साहित्य भी इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इस विरासत को दस्तावेजी रूप देने और हिंदी साहित्य में हिमाचल के लेखकों के योगदान को सामने लाने के उद्देश्य से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं लेखक के.आर. भारती ने दो पुस्तकें लिखी हैं। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने वीरवार को लोक भवन में इन दोनों पुस्तकों का विमोचन किया।इनमें पहली पुस्तक ‘फेयर्स एण्ड फेस्टिवल्स ऑफ हिमाचल प्रदेश’ हिमाचल के पारंपरिक मेलों और त्योहारों पर आधारित है। इसमें प्रदेश के विभिन्न मेलों और उत्सवों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ उनसे जुड़ी लोक कथाओं, रीति-रिवाजों, धार्मिक मान्यताओं और सामुदायिक परंपराओं का विस्तार से वर्णन किया गया है। पुस्तक के माध्यम से प्रदेश की अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचलित सांस्कृतिक परंपराओं और उनकी विविधता को समझने का अवसर मिलता है। यह शोध पर आधारित कृति हिमाचल की लोक संस्कृति को जानने और समझने में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए उपयोगी है।दूसरी पुस्तक हिमाचल प्रदेश से जुड़े लेखकों की हिंदी कहानियों की समीक्षा और साहित्यिक विश्लेषण पर केंद्रित है। इसमें हिंदी साहित्य के प्रतिष्ठित साहित्यकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी और यशपाल के साहित्यिक योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। इन दोनों साहित्यकारों की रचनाओं ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है। पुस्तक में अतीत के साहित्यिक योगदान को वर्तमान से जोड़ते हुए हिमाचल प्रदेश के 19 प्रमुख समकालीन कहानीकारों की रचनाओं का भी आलोचनात्मक विश्लेषण किया गया है।राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेखक के.आर. भारती के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन पुस्तकों के माध्यम से हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत के दस्तावेजीकरण और क्षेत्रीय साहित्य के प्रति रुचि एवं समझ विकसित करने की दिशा में सराहनीय काम किया गया है। ऐसी साहित्यिक कृतियां प्रदेश की परंपराओं, साहित्यिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।राज्यपाल ने कहा कि ये पुस्तकें शोधार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों, संस्कृति और साहित्य में रुचि रखने वाले लोगों के साथ आम पाठकों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होंगी।उल्लेखनीय है कि के.आर. भारती हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित लेखक हैं। वह अब तक हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कुल 11 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। पुस्तक विमोचन के अवसर पर वरिष्ठ लेखक सुदर्शन वशिष्ठ, आकाशवाणी शिमला के क्षेत्रीय समाचार प्रमुख एवं सहायक निदेशक रितेश कपूर, वरिष्ठ पत्रकार उज्ज्वल शर्मा और सेवानिवृत्त एचएएस अधिकारी मनजीत शर्मा भी उपस्थित रहे। RELATED NEWS शिमला विंटर कार्निवाल अब संजौली-कसुम्पटी में भी सजेगा, 25 से 31 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम Himgiri Samacharr 11/23/2026 6:11:17 AM आगे देखे.. भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न, शिक्षा, प्रवासन और क्षेत्रीय असमानता पर मंथन Himgiri Samacharr 11/20/2026 7:37:17 AM आगे देखे.. शिमला में 10 राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी, 28 नवंबर तक खरीदारी का मौका Himgiri Samacharr 11/19/2026 5:56:19 AM आगे देखे.. कांग्रेस जीतने पर चुनाव आयोग सही, हारने पर वोट चोरी का आरोप लगाती है : श्रीकांत शर्मा Himgiri Samacharr 11/18/2026 8:08:41 AM आगे देखे.. 18 नवंबर को पालमपुर में भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभियान की बनेगी रणनीति Himgiri Samacharr 11/16/2026 7:40:41 AM आगे देखे.. भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि Himgiri Samacharr 11/15/2026 4:05:38 AM आगे देखे.. समाजसेवी सर्वजीत बॉबी को लंगर के लिए जगह का दिया था प्रस्ताव : चमियाना अस्पताल प्रशासन Himgiri Samacharr 11/13/2026 5:41:44 AM आगे देखे.. हिमाचल के ऊंचे इलाकों में हिमपात, 12-13 नवम्बर को येलो अलर्ट Himgiri Samacharr 11/10/2026 5:17:29 AM आगे देखे.. दिवाली की रात शिमला में कई जगह आग का तांडव, रामपुर में जूते का स्टोर जला Himgiri Samacharr 11/9/2026 5:15:21 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address