अंगदान की शपथ लेकर मिसाल बने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह Himgiri Samacharr Posted at: Jul 15, 2025 शिमला, 15 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने अंगदान का संकल्प लेकर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है। मंगलवार को अंगदान शपथ पत्र भरते हुए मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जीवन के बाद भी अगर हमारे अंग किसी जरूरतमंद के काम आएं, तो यह सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भी इस मुहिम में आगे आएं और अंगदान का संकल्प लें, ताकि किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाई जा सके।मंत्री की इस पहल के साथ ही स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (SOTO) हिमाचल प्रदेश द्वारा विशेष थीम पर ‘अंगदान – जीवन संजीवनी अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत प्रदेश की पंचायतों में लोगों को मरने के बाद अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही हेल्थ केंद्रों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को भी अंगदान की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।अभियान के दौरान पेंटिंग, स्लोगन, कविता, क्विज प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और स्किट जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भी संदेश फैलाया जाएगा कि ‘अंगदान महादान’ है। सोटो के नोडल अधिकारी एवं सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पुनीत महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के तहत पिछले चार वर्षों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान करीब 3,000 लोगों ने अंगदान का संकल्प पत्र भरा है, जबकि प्रदेशभर में 200 से ज्यादा कैंप आयोजित कर ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों को अंगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया है।उन्होंने बताया कि इस बार अभियान का फोकस केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रामीण इलाकों तक भी पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को अंगदान और नेत्रदान की जानकारी दी जाएगी। डॉ. महाजन ने कहा कि कोई भी व्यक्ति घर बैठे भी अंगदान का संकल्प ले सकता है। इसके लिए www.notto.abdm.gov.in वेबसाइट पर जाकर आधार से लिंक मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है, जिसके बाद शपथ पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।डॉ. महाजन ने कहा कि एक व्यक्ति अपने अंगदान से एक साथ आठ लोगों की जिंदगी बचा सकता है। RELATED NEWS हिमाचल में आउटसोर्स कर्मचारी, डिपो होल्डर, कृषक मित्र, होम गार्ड और लंबरदार लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव Himgiri Samacharr 5/1/2026 7:46:26 AM आगे देखे.. हिमाचल में फिर ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, 6 मई तक खराब रहेगा मौसम Himgiri Samacharr 5/1/2026 7:38:49 AM आगे देखे.. 500 फॉरेस्ट गार्ड पद खत्म कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सुक्खू सरकार : सन्नी शुक्ला Himgiri Samacharr 4/30/2026 5:08:20 AM आगे देखे.. धर्मशाला नगर निगम चुनाव: भाजपा ने सभी 17 वार्डों में उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस से सीधी टक्कर Himgiri Samacharr 4/29/2026 8:26:58 AM आगे देखे.. मंडी नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान Himgiri Samacharr 4/29/2026 6:32:21 AM आगे देखे.. हिमाचल में 5 मई तक मौसम खराब, 3-4 मई को येलो अलर्ट, Himgiri Samacharr 4/29/2026 8:31:37 AM आगे देखे.. निजी विवि फर्जी डिग्री घोटाला: भगोड़ा घोषित मनदीप राणा की संपत्तियां जब्त करने का अदालत का आदेश Himgiri Samacharr 4/28/2026 6:28:31 AM आगे देखे.. हिमाचल में पंचायत चुनाव की घोषणा, तीन चरणों में मतदान, 31 मई को नतीजे Himgiri Samacharr 4/28/2026 5:52:38 AM आगे देखे.. शिमला में बनेगी हाइड्रोलिक पार्किंग, 15 स्थान चिन्हित :विक्रमादित्य सिंह Himgiri Samacharr 4/27/2026 8:09:20 AM आगे देखे.. 0 Comments leave a comment Comment *Full name Name can't be empty *Email address Email can't be empty Enter valid email address