|

प्रधानमंत्री ने मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

Himgiri Samachar:

नई दिल्ली, 21 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय वासियों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

 

 

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “मणिपुर वासियों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। विगत कई वर्षों के दौरान राज्य अनेक क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य के लोगों की आकांक्षायें पूर्ण हों और मणिपुर, भारत के विकास-पथ को मजबूत बनाता रहे।”

 

 

 

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। पिछले 5 साल त्रिपुरा के विकास पथ के लिए उल्लेखनीय रहे हैं। कृषि से लेकर उद्योग, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, राज्य ने महान परिवर्तन देखा है। आने वाले समय में यह प्रवृत्ति जारी रहे।”

 

 

 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट संदेश में कहा, “मेघालय के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई। यह राज्य अपनी जीवंत संस्कृति, विशेष रूप से संगीत, कला और खेल के प्रति जुनून के लिए जाना जाता है। मेघालय के लोगों ने विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैं आने वाले वर्षों में मेघालय की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

 

RELATED NEWS

0 Comments

leave a comment